थाना क्षेत्र के रीगा-कुशमारी सड़क के चीनी मिल गेट के समीप झपट्टामार गिरोह के बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक से पैसा छीनकर भागने के दौरान पुलिस ने दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवक थाना क्षेत्र के खरसान गांव निवासी नवीन सिंह ने कहा कि वह अपनी मां निर्मला देवी के साथ रीगा के मिल चौक स्थित बैंक से पैसा निकाल कर बाइक से अपने घर लौट रहा था।
इस क्रम में मिल चौक से सटे चीनी मिल डिस्टलरी गेट के समीप झपट्टामार गिरोह के दो बदमाशों ने अपने बाइक से धक्का मार दिया। इसी क्रम में बदमाशों ने रुपयों से भरा थैला लेकर कुसुमारी की की ओर भाग निकला।
पुलिस को सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के भागे हुए दिशा में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुछ ही दूर बाद पुलिस ने पल्सर बाइक सवार दोनों बदमाश को पैसा से पकड़ लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/riga/news/police-caught-2-miscreants-riding-bike-after-snatching-money-from-young-man-128014481.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews