लाॅकडाउन में सरकारी नियमों की अनदेखी कर कोचिंग संस्थान चलाने तथा मना करने के बावजूद छात्र छात्राओं को लेकर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन व हंगामा करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने सोमवार को यहां के एक कोचिंग संस्थान के संचालक रवि कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि सरकार द्वारा कोचिंग संस्थाओं को लॉकडाउन में बंद रखने का जारी किया गया था।
उस दौरान बीडीओ ने गश्ती के दौरान यह पाया कि मौर्या क्लासेज संचालक सरकारी गाइडलाइन के खिलाफ छात्र-छात्राओं को कोचिंग करा रहे हैं। इस पर बीडीओ सविता सौम्या ने कोचिंग संचालक के खिलाफ स्थानीय थाने में इस बात को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि संस्था को बंद रखने की हिदायत देने के बाद भी संस्था के संचालक ने दर्जनों छात्र छात्राओं को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर घंटों अनावश्यक प्रर्दशन करने के साथ हंगामा खड़ा किया। जिस कारण विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसके खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने एफ आई आर दर्ज कराई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sasaram/news/coaching-operator-arrested-for-creating-ruckus-on-the-block-128014485.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews