मेष राशि के जातकों के लिए 2021 शुभ परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा। इस दौरान आपको सभी मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। साल की शुरुआत में आपके करियर और पेशे के दसवें घर में कई ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक दिशात्मक शक्ति और क्षमता प्रदान करने वाली साबित होगी। शनि और बृहस्पति ग्रहों के इस प्रभाव से आपकी इच्छाशक्ति प्रबल होगी जिसकी मदद से आप अपने पेशेवर जीवन में नयी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब होंगे। इस वर्ष आपको कई ऐसे अवसर हासिल होने वाले हैं जिनकी मदद से करियर के लिहाज़ से आपका यह पूरा साल बेहद ही खुशगवार बीतेगा। साथ ही, इस पूरे वर्ष में अपने ही दशम घर में शनि का होना इस बात को दर्शाता है कि, आप इस दौरान ज्यादा ज़िम्मेदार, केन्द्रित, संगठित ढंग से कार्य करेंगे, जिसकी मदद से आप कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करने में भी कामयाब होंगे। इसके अलावा मेष राशि के कुछ जातकों को इस वर्ष किसी विदेशी कंपनी से जुड़ने का मौका भी प्राप्त हो सकता है। साथ ही जो लोग पहले से ही विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं उन्हें इस वर्ष पदोन्नति या लाभ भी मिलने की प्रबल संभावना है। वर्ष 2021 में कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे और आपके सह-कर्मी भी इस वर्ष आपको पूरा समर्थन देते हुए नज़र आयेंगे। हालांकि, कभी-कभी आप थोड़ा सुस्त महसूस कर सकते हैं, या फिर विक्टिम-कॉम्प्लेक्स का शिकार हो सकते हैं, या फिर आपकी सोच थोड़ी नकारात्मक हो सकती है और इस दौरान आप अपने द्वारा किये गए हर एक काम के लिए प्रशंसा पाने के लिए आतुर भी नज़र आ सकते हैं। हालाँकि आपको यहाँ यह समझने की बेहद ज़रूरत है कि अगर आप इस वर्ष में अपनी मेहनत का पूरा फल पाना चाहते हैं तो इस तरह की बातों से आपको दूर ही रहना पड़ेगा। मेष राशि के जातकों के लिए इस वर्ष जनवरी, अप्रैल, और सितम्बर के महीने काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं क्योंकि इस दौरान आपको कई नए अवसर मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए ग्रहों की गोचरीय स्थिति से साल के शुरुआती तीन महीने थोड़े सुस्त साबित हो सकते हैं, लेकिन अप्रैल से लेकर नवंबर तक चीज़ें पटरी पर आ जाएँगी। हालाँकि इसके बाद एक बार फिर, नवंबर से लेकर साल के आखिर तक आपको अपनी योजनाओं और नीतियों पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है, क्योंकि इस दौरान आपके काम के नतीजे और मुनाफ़े आपके अनुसार नहीं होंगे। हालाँकि व्यापार से जुड़े मेष राशि के वो जातक जो साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं उन्हें इस वर्ष अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है। आपके बिज़नेस के विस्तार और प्रसार के लिए तकनीकी और सामाजिक नेटवर्किंग आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews