पटना जिले में सोमवार को 170 काेराेना मरीज मिले हैं। अभी 1930 एक्टिव केस हैं। पीएमसीएच के एक डॉक्टर, एक स्टाफ और 12 मरीज संक्रमित हुए हैं। कोविड अस्पताल में 22 मरीज भर्ती हैं। इनमें छह मरीज आईसीयू में हैं। पटना एम्स में 17 नए मरीज भर्ती हुए जिनमें सात पटना के हैं। ये मरीज अनुग्रह नारायण पथ, विजय नगर, कंकड़बाग, जेपी नगर, मैनपुरा, यारपुर, राजीवनगर, पीसी काॅलाेनी के रहने वाले हैं।
ठीक होने पर आठ मरीजों को छुट्टी मिली जिनमें चार पटना के हैं। कोरोना संक्रमित दो मरीजों मुंगेर के निर्मल कुमार जालान और वैशाली के रामवृक्ष राय की माैत हाे गई। एम्स में अभी 181 मरीज भर्ती हैं। एनएमसीएच में कोरोना के 12 मरीज भर्ती हैं। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल कुमार सिंह बताया कि सोमवार को तीन मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। वहीं चार मरीज भर्ती हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/170-new-patients-found-pmch-doctor-also-corona-infected-eight-patients-got-relief-two-died-127991170.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews