Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दिनभर नहीं निकला सूरज, 13 दिसंबर तक छाए रहेंगे हल्के बादल, पछुआ हवा चलने से परेशान करेगी ठंड

दिसंबर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है मौसम का मिजाज और अधिक ठंडा होता जा रहा है। वहीं कुहरा भी अधिक समय तक रह रहा है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आगामी 13 दिसंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार आगामी 13 दिसंबर तक उत्तर बिहार के जिलों में कहीं-कहीं आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
वहीं इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। जिससे दिनभर ठंड का एहसास होता रहेगा। वहीं बताया जाता है कि पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 6-8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। जिससे लोगों को ठंड ज्यादा परेशान करेगी। वहीं अधिकतम तापमान 24-26 व न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं ठंड को लेकर मंगलवार को सुबह आठ बजे घने कोहरे का प्रभाव बना रहा। वहीं दिनभर सूर्य की गर्मी का एहसास नहीं हुआ। दिन में 3:30 बजे के बाद सूर्य लालिमा के साथ ही दिखे।


सुबह में रहेगा मध्यम से घना कुहासा : बताया जाता है कि मौसम के बढ़ते प्रभाव के बीच पूर्वानुमानित अवधि में 13 दिसंबर तक सुबह में मध्यम से घना कुहासा छाया रहेगा। वहीं ग्रामीण इलाकों व सड़कों पर अत्यधिक कुहासा रहेगा। जबकि शहरी इलाकों में दिन चढ़ने के साथ कुहासा कम रहेगा।

सामान्य से 5.4 डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान
बताया गया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री कम रहकर 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री अधिक रहकर 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया जाता है कि दोनों तापमान में 9 डिग्री के अंतर से ठंड बढ़ी।

12.5 डिग्री तक घटा अधिकतम तापमान का अंतर
सुबह व दोपहर के अधिकतम तापमान के घटे अंतर से ठंड बढ़ी है। बताया जाता है 8 दिनों में यह 12.5 डिग्री तक घटा है। जहां 1 दिसंबर को सुबह व दिन का अंतर 12.5 डिग्री था। वो 8 दिसंबर को 4.9 रह गया। इसके कारण ठंड व कोहरा में बढ़ोतरी हुई है।

आपकी लापरवाही से गर्भस्थ शिशु को हो सकता खतरा : डॉ. भव्या

त्रिवेणी आईवीएफ अस्पताल की प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भव्या झा ने कहा कि सर्दी के मौसम में गर्भवती महिला को ठंड से बचना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि गर्भवती को प्रोटीन और हाई इम्युनिटी वाले आहार खाने में लेना चाहिए। घर से निकलें तो गर्म कपड़े पहन लें। इस बात का ध्यान रखें कि थोड़ी सी असावधानी से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

हार्ट के मरीज बाहर नहीं निकलें घर में ही टहलें : डॉ. ज्योति कर्ण

पारस अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति कर्ण ने बताया कि सर्दी के मौसम में वृद्ध लोग सुबह में घूमने के लिए बाहर निकल जाते हैं। इससे उनको बचना चाहिए। उनको घर में ही टहलना चाहिए। इस मौसम में हार्ट अटैक की आशंका अधिक होती है। वैसे लोग जिन्हें हृदय संबंधी परेशानियां हैं, सावधानी बरतने की जरूरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The sun did not come through the day, light clouds will prevail till December 13, cold wind will disturb the running


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/the-sun-did-not-come-through-the-day-light-clouds-will-prevail-till-december-13-cold-wind-will-disturb-the-running-127994473.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ