Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज से तीन दिन हबीबपुर में सुबह 10 बजे से 6 घंटे तक नहीं मिलेगी बिजली

हबीबपुर के कई क्षेत्रों में तीन दिन तक 6 घंटे बिजली की कटौती होगी। नए फीडर निर्माण के काम के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों को बिजली नहीं मिलेगी। इससे हबीबपुर, शाहजंगी, चमेलीचक, सदरउद्दीनचक, पंखाटोली, महिबेलीचक, रेसालाबाग, खिलाफत नगर, अजीज नगर, बदरे आलमपुर समेत अन्य इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। सहायक अभियंता रितेश कुमार ने बताया, हबीबपुर फीडर में उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए नया फीडर बनाया जा रहा है।

काम तकरीबन पूरा हो चुका है। हबीबपुर थाने के पास पोल गाड़ने और तार बिछाने का काम बचा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ दिनों से काम बंद था। अब 16, 17 व 18 दिसम्बर को काम होगा। हबीबपुर फीडर सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक बंद रहेगा। इधर, मंगलवार सुबह 11.10 बजे से घंटेभर के लिए मेन लाइन काट दी गई। मोजाहिदपुर पीएसएस में मेंटेनेस किय गया। इससे हॉस्पिटल, रेलवे, पटल बाबू व विक्रमशिला फीडर बंद रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three days from today, electricity will not be available in Habibpur from 10 am to 6 hours


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/three-days-from-today-electricity-will-not-be-available-in-habibpur-from-10-am-to-6-hours-128018069.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ