कोहरे में ट्रेनों की देरी से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन परिचालन प्रबंधन के लिए 16 दिसंबर से अवध-असम, महानंदा, अमृतसर वीकली और कामाख्या डेली दो फरवरी तक रद्द कर दी है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य पीआरओ शुभानन चंदा ने बताया, ट्रेन - 05909/05910 डिब्रूगढ-लालगढ़ दैनिक डिब्रूगढ़ से 20 दिसंबर से 31 जनवरी तक लालगढ़ से 19 दिसंबर से 3 फरवरी तक रद्द रहेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 05933/05934 डिब्रूगढ़-अमृतसर वीकली स्पेशल डिब्रूगढ़ से 22 फरवरी से 26 जनवरी व अमृतसर से 25 दिसंबर से 29 जनवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 02549/02550 कामाख्या-आनंद विहार दैनिक एक्सप्रेस कामाख्या से 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक तथा आनंद विहार से 18 दिसंबर से 2 फरवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 05483 /05484 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अलीपुरद्वार से 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक तथा दिल्ली से 18 दिसंबर से दो फरवरी तक रद्द रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/many-trains-including-awadh-assam-mahananda-on-navagachia-route-will-be-canceled-till-february-2-128018070.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews