Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भोजपुर में का हाल बा, जानि राउर! सीट त आधे-आधे बंटी, एक निर्दलीय बाड़न बोनस में

वोटिंग नियरे बा। सो, राउर इ जाने खातिर परेशान होखब कि कउन सीट पर के जीततारे और भोजपुर में के आगे बा। त जान लीं राउर भोजपुर के हाल! सात में तीन-तीन सीट त पक्ष-विपक्ष में आधे-आधे बंटाई। बाकि, एक निर्दलीय भी बोनस में रहीं। आरा, अगियांव, बड़हरा, संदेश, जगदीशपुर, शाहपुर और तरारी में दैनिक भास्कर डिजिटल टीम के इहे लौकता। अभी के समीकरण अइसन लौकत बा।

जेठ से टक्कर के का बा संदेश…जानिं जरा
शुरुआत भोजपुरी के संदेश विधानसभा से करते हैं। शुरू से लेकर अब तक इस सीट पर यादव समुदाय का दबदबा रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव में संदेश इसलिए भी काफी दिलचस्प है, क्योंकि यहां जेठ की लड़ाई उनके ही छोटे भाई की पत्नी से है। लोजपा की प्रत्याशी त्रिकोण बनाने में जुटी हैं। पिछली बार के संदेश विधायक राजद के अरुण यादव पर बलात्कार का आरोप है। वह फरार चल रहे हैं। राजद ने उनकी पत्नी किरण देवी को संदेश का उम्मीदवार बना दिया है। ऐसे में अरुण यादव के बड़े भाई विजेंद्र यादव ने जदयू से टिकट लेकर इस सीट की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। विजेंद्र यादव पहले भी दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं लोजपा ने गैर यादव उम्मीदवार श्वेता सिंह को टिकट देकर सवर्णों का वोट और दलितों का वोट एकजुट करने के लिए अपना समीकरण फिट किया है। ऐसे में आश्चर्य नहीं होगा कि लोजपा प्रत्याशी जदयू के समीकरण को बिगाड़ते हुए राजद उम्मीदवार किरण देवी को जीत दिला दे।

पिछली बार के नतीजेः 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद के अरुण यादव को 74306 वोट मिले थे। भाजपा से संजय टाइगर को 48879 वोट मिले थे। माले से राजू यादव 15879 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

अगियांव में त जदयू आगे लाग ता
भोजपुर जिले की एकमात्र सुरक्षित सीट अगियांव में लड़ाई पिछली बार की तरह ही है। जदयू के विधायक प्रभुनाथ राम इस बार भी जदयू के प्रत्याशी हैं। पिछली बार की तरह महागठबंधन से माले ने मनोज मंजिल को मैदान में उतारा है। पिछली बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लड़ाई को त्रिकोणीय बनाया था, लेकिन इस बार लड़ाई आमने-सामने है। लोग कहते हैं कि प्रभुनाथ राम ने अगियांव में सरकारी योजनाओं को उतारने का भरसक प्रयास किया है, इसलिए पलड़ा भारी है।

पिछली बार के नतीजेः 2015 में जदयू से प्रभुनाथ राम को 52276 वोट, जबकि भाजपा के शिवेश कुमार को 37572 वोट मिले थे। माले के मनोज मंजिल 31789 वोट लेकर हारे थे।

राजपूतन के मूंछ के लड़ाई दिखी बड़हरा में
बड़हरा में राजपूत वोटर निर्णायक होते हैं, लेकिन दो या तीन बड़े राजपूत आपस में टकरा जाएं तो तीसरे को फायदा मिलना आश्चर्यजनक नहीं होगा। 2015 में ऐसा हुआ भी था। राजद से 5 बार विधायक रह चुके राघवेंद्र प्रताप सिंह इस बार भाजपा से ताल ठोक रहे हैं। भाजपा से पिछली बार प्रत्याशी रह चुकीं आशा देवी निर्दलीय के रूप में दीवार बनी हुई हैं तो राजद ने अपने विधायक सरोज यादव को टिकट दिया है। इस सीट के लिए पहले पटना के एक बड़े होटल के मैनेजर बीडी सिंह का नाम फाइनल था, लेकिन फिर सरोज यादव ने धरना-प्रदर्शन कर अपना नाम जुड़वा लिया। दूसरी तरफ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी बहुत जुगाड़ किया, तो भाजपा की उम्मीदवारी मिली। भाजपा की परेशानी निर्दलीय उतरीं पूर्व प्रत्याशी आशा सिंह हैं तो राजद के लिए बीडी सिंह परेशानी का सबब हैं।

पिछली बार के नतीजेः राघवेंद्र प्रताप सिंह को मात्र 13638 वोट ही मिले थे और वो तीसरे नंबर पर थे। दूसरे नंबर पर भाजपा से उम्मीदवार रहीं आशा देवी को 51693 वोट मिले थे। सरोज यादव ने 65001 वोट लाकर इस सीट को जीता था।

आरा पर कब्जा के भाजपा के सीन तैयार बा
पिछली बार परंपरागत सीट आरा भाजपा के हाथ से निकल गई थी। भाजपा के बड़े नेता अमरेंद्र प्रताप सिंह मात्र 666 वोट से हार गए थे। आरा में किसी एक जाति का दबदबा नहीं रहा है। विधायक के काम को लेकर लोग निर्णय लेते हैं। पिछली बार राजद के विधायक मोहम्मद नवाज आलम भले जीत गए हों, लेकिन लोग कहते हैं कि वह खरे नहीं उतरे। मतलब, बदलाव। अबकी लड़ाई भाजपाई अमरेंद्र प्रताप सिंह और माले के कयामुद्दीन के बीच है। हालांकि, भाजपा के नेता रहे हाकिम प्रसाद निर्दलीय उतर लड़ाई को दिलचस्प बना रहे हैं।

पिछली बार के नतीजेः अमरेंद्र प्रताप सिंह को 69338 वोट मिले थे, वहीं राजद के नवाज आलम को 70004 वोट मिले थे।

टक्कर त बा, बाकि जगदीशपुर में राजद भारी
जदयू ने जगदीशपुर विधानसभा सीट के लिए नया उम्मीदवार दिया है- जगदीशपुर के दांवा पंचायत की मुखिया शुष्मलता देवी कुशवाहा। नाराज होकर जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने लोजपा के टिकट पर दांव ठोक दिया है। इससे पिछली बार के विधायक राजद के रामविशुन लोहिया के जीतने की उम्मीद एक बार फिर से बन गई है। जगदीशपुर में कुशवाहा यादव और राजपूत वोटर एग्रेसिव रहे हैं। यह निर्णायक भी होते हैं। ऐसे में कुशवाहा जाति से 2 उम्मीदवारों का उतरना तीसरे की जीत की गारंटी हो जाती है और यह तीसरे तो राजद के राम विशुन लोहिया ही हैं। जाति से यादव हैं।

पिछली बार के नतीजेः 2015 में राजद के रामविशुन लोहिया को 49020 वोट मिले थे। बीएलएसपी के उम्मीदवार राकेश रोशन को 38825 वोट मिले थे। माले के चंद्रदीप सिंह 18154 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे थे।

जेठानी-देवरानी के लड़ाई में राजद ले जाई शाहपुर
शाहपुर में एक ही घर से 2 उम्मीदवार चुनाव में हैं। सीट पर शुरू से ब्राह्मणों का दबदबा रहा है। जीतते भी वही हैं। 2005 और 2010 में यहां से भाजपा की मुन्नी देवी ओझा जीती थीं। 2015 विधानसभा चुनाव में मुन्नी देवी के जेठ विशेश्वर ओझा ने भाजपा से टिकट लेकर अपनी उम्मीदवारी ठोक दी। कहा जाता है कि विशेश्वर भितरघात से हार गए थे और राजद से शिवानंद तिवारी के पुत्र राहुल तिवारी जीत गए। बाद में विशेश्वर ओझा का मर्डर हो गया तो भाजपा ने मुन्नी देवी ओझा को फिर से उम्मीदवार बनाया है। अब विरोध में विशेश्वर ओझा की पत्नी शोभा ओझा निर्दलीय उतर गई हैं। ग्राउंड रिपोर्ट की बात करें तो ब्राह्मणों के वोट में बंटवारा हो गया है और राजद-भाजपा में सीधी लड़ाई है। ऐसे में कुछ ब्राह्मण, यादव और पिछड़ों का वोट लेकर राहुल तिवारी को फिर से सदन में पहुंचा सकते हैं।

पिछली बार के नतीजेः 2015 विधानसभा चुनाव में राजद के राहुल तिवारी को 69315 वोट मिले थे। भाजपा के विशेश्वर ओझा को 54745 वोट मिले थे।

तरारी में पांडेजी के कईल गइल ‘काम’ आई काम
पिछली बार तरारी सीट से मात्र 272 वोट से सुनील पांडे की पत्नी गीता पांडेय लोजपा के टिकट पर चुनाव हार गई थीं, लेकिन हार के बावजूद पति ने काम किया। अब खुद बाहुबली सुनील पांडेय उतरे हैं, लेकिन निर्दलीय। मगर, किए गए काम का फायदा मिलने की पूरी उम्मीद इन्हें ग्राउंड पर दिख रही है। इसके साथ ही दिख रहा है कि इस चुनाव में भूमिहार फैक्टर काफी हद तक निर्णायक होगा। माले से विधायक रहे सुदामा प्रसाद एक बार फिर से महागठबंधन की तरफ से उम्मीदवार हैं। भाजपा ने भूमिहार जाति से कौशल विद्यार्थी को अंतिम समय में उम्मीदवार बनाया है। इधर, सुदामा प्रसाद को फिर से चमत्कार की उम्मीद है।

पिछली बार के नतीजेः 2015 में सुदामा प्रसाद को 44050 वोट मिले थे, तो गीता पांडे को 43778 वोट। गीता पांडे का समीकरण बिगाड़ने के लिए कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद सिंह उतरे थे, जिन्हें 40957 वोट मिले थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bihar Assembly Election 2020 Ground Report from Bhojpur District RJD NDA Candidate


source https://www.bhaskar.com/bihar-election/news/bihar-assembly-election-2020-ground-report-from-bhojpur-district-rjd-nda-candidate-127850978.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ