Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बिहार बीमार विकलांग

बिहार  बीमार  विकलांग 

पहले तो यह  बिहार  बीमार था, 
अब तो यह बिहार  विकलांग है,
इस डबल इंजन की  सरकार में,
नौकरी  रोजगार  सब  गायब  है. 

पंद्रह वर्ष पूर्व का ये डर बताते हैं, 
अपनी नाकामयाबी को छुपाते हैं, 
बन्द पड़े सब कल कारखानों पर, 
अलटू पलटू  चुप्पी साध  जाते हैं. 

सड़क सब का तो  खास्ताहाल है, 
विद्यालय सब  बीमार  बदहाल है,
समान काम  समान  वेतन नहीं है 
शिक्षक  के लिए  मौत उपहार  है. 

लूट  हत्या  बलात्कार  जायज है,
इस सबका  कहाँ इन्हें  परवाह है.
नीकु,सुमो का  जोड़ी  मजेदार है,
देखो बिहार  विकलांग  बीमार है. 
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ