Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सीबीएसई बाेर्ड के 10वीं कंपार्टमेंटल का रिजल्ट जारी, 56.55%बच्चे पास, मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए कल से कर सकेंगे आवेदन

सीबीएसई बोर्ड ने सोमवार को 10वीं के कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ओवरऑल 56.55 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। कुल 146604 बच्चे परीक्षा में अपीयर हुए। इनमें 82903 विद्यार्थी पास हुए हैं। पूरे देश में 1248 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कोविड को देखते हुए इस बार केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई थी।

10वीं की परीक्षा 22 से 30 सितंबर तक हुई थी। 12वीं के कंपार्टमेंटल का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित किया गया था। जिसमें 59.43 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। यानि कि 2020 के कंपार्टमेंटल परीक्षा में 12वीं का रिजल्ट बेहतर है। सीबीएसई के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि अभी जोन वाइज रिजल्ट नहीं निकाला गया है।

पटना जोन के 108 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
पटना जोन के 108 केंद्रों पर कंपार्टमेंटल की परीक्षाएं हुई थी। पटना में 15 सेंटर बनाए गए थे। 10वीं में कुल 18 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 10वीं और 12वीं को मिलाकर 34,500 विद्यार्थी थे।

मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए कल से आवेदन
बोर्ड ने मार्क्स वेरिफिकेशन और रि-इवैल्युएशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जानकारी ले सकते हैं। मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए 10वीं के विद्यार्थी 14 अक्तूबर से 15 अक्टूबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। प्रत्येक विषय के 500 रुपए शुल्क लगेंगे।

इवेल्युएट कॉपियों के लिए 23 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए भी 500 रुपए का शुल्क निर्धारित है। रि-इवैलुएशन के लिए 26 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। प्रत्येक सवाल के लिए 100 रुपए का शुल्क देना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/cbse-board-10th-compartmental-result-released-5655-children-pass-marks-will-be-able-to-apply-for-verification-from-tomorrow-127808311.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ