Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दिन में तेज धूप से गर्मी रात में लग रही हल्की ठंड

शहर में अब दिन में तीखी गर्मी परेशान कर रही है, लेकिन रात में हल्की ठंड महसूस हाेने लगी है। माैसम विभाग की मानें ताे पहाड़ाें पर इस सीजन में पहली बर्फबारी हाेते ही माैसम बदलना शुरू हाे गया है। शुक्रवार काे ही पश्चिमी विक्षाेभ एक्टिव हाेते ही उत्तराखंड में पहली बर्फबारी हुई थी। इसका असर साेमवार रात से शहर में पड़ना शुरू हाे गया।

अब अगले दाे दिनाें तक दिन में तीखी गर्मी पड़ेगी। लेकिन शाम हाेते ही तेजी से तापमान गिरेगा। माैसम वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अब दाे दिन के बाद शहर में गुलाबी ठंड महसूस हाेनी शुरू हाे जाएगी। रात में ताे तापमान तेजी से गिरना शुरू हाे चुका है। अब दिन में भी तापमान में नर्मी आनी शुरू हाेगी।

शहर में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दाे डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है। अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। मंगलवार काे शहर का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साेमवार काे शहर का अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/summer-with-strong-sunlight-mild-cold-at-night-127857065.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ