आज 21 - अक्टूबर - 2020,
बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से
श्री गणेशाय
नम:
दैनिक पंचांग 21 - अक्टूबर - 2020, बुधवार
|
|
पंचांग
तिथि पंचमी दिन 02:48:15
नक्षत्र ज्येष्ठा दिन 08:21:21
करण : बालव 09:09:26
कौलव 20:19:46
पक्ष शुक्ल
योग शोभन 06:48:08
अतिगंड 28:23:16
वार बुधवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:20:24
सूर्यास्त 05:40:40 (वाराणसी अनुसार)
चन्द्रोदय 11:13:59
चन्द्र
राशि धनु
चन्द्रास्त 21:42:59
ऋतु शरद
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत 1942 शार्वरी
कलि
सम्वत 5122
दिन काल 11:19:08
विक्रम
सम्वत 2077
मास
अमांत आश्विन
मास
पूर्णिमांत आश्विन
शुभ और अशुभ समय
शुभ समय :-
अभिजित कोई नहीं
अशुभ समय :-
दुष्टमुहूर्त
: 11:42:50 -
12:28:06
कंटक
16:14:29 -
16:59:46
यमघण्ट 08:41:43 -
09:27:00
राहु काल 12:05:28 -
13:30:22
कुलिक 11:42:50 -
12:28:06
कालवेला
या अर्द्धयाम 07:11:10
- 07:56:27
यमगण्ड 07:50:47 -
09:15:41
गुलिक
काल 10:40:34 -
12:05:28
दिशा शूल दिशा शूल उत्तर
चन्द्रबल और
ताराबल
ताराबल |
अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती |
चन्द्रबल |
मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन |
विशेष ~ |
पंचम
स्कन्दमाता देवी दर्शन पूजन, उपांग ललिता व्रत, (उपराह्नव्यापनी) महाराष्ट्र प्रसिद्ध। |
आज का दैनिक राशिफल 21 - अक्टूबर - 2020,
बुधवार
1. |
मेष (Aries): |
व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक
विषयों पर चर्चा होगी। आपके किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की
संभावना है। प्रवास के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। सजावट और
अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का
प्रयास आज आप करेंगे। व्यवहारिक रूप से विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें।
माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शुभ रंग = केशरी शुभ अंक : 6 |
2. |
वृषभ (Tauras): |
आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में
धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे।
विदेश गमन की संभावना है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि
होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 |
3. |
मिथुन (Gemini): |
घटनाओं की आज संभावना अधिक होने से सावधान रहने की सलाह
है। रोगी का इलाज या शल्यचिकित्सा आज टालें। क्रोध से स्वयं को हानि होने की
संभावना अधिक है। दिमाग को शांत रखें। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। वाणी पर
संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता प्राप्त होगी। खर्च अधिक होने से
आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव होगा। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ईश्वर की आराधना
करें। शुभ रंग = नीला शुभ अंक : 6 |
4. |
कर्क (Cancer): |
आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता
सकेंगे। मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में
भी लाभ होने की संभावना अधिक है। भागीदारों से भी लाभ होगा। छोटा सा प्रवास या
पर्यटन की स्मृति लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त
होगा। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 |
5. |
सिंह (Leo): |
मानसिक रूप से चिंता से मन बेचैन रहेगा। शंका और उदासी भी
मन पर छाई रहेगी। आज मन भारी रहेगा। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकते
हैं। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा। उच्च अधिकारी से
भी संभलकर चलें। श्रमपूर्वक किए गए कार्य का परिणाम उचित न मिलने पर निराशा मन
पर छाई रहेगी। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 8 |
6. |
कन्या (Virgo): |
इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आज
विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। संतानों के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी।
शेयर-सट्टे में संभलकर चलें। मन में खिन्नता का अनुभव होगा। आज बौद्धिक चर्चाओं
में न उतरने की सलाह देते हैं। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 |
7. |
तुला (Libra): |
आज आप शारीरिकरुप से शिथिलता और मानसिकरुप से व्यग्रता का
अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित
दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें। प्रवास को आज संभव हो तो टाल दीजिएगा।
पारिवारिक वातावरण में कलह बना रहेगा। सामाजिकरुप से अपमानित न होना पड़े इसका
ध्यान रखिएगा। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 |
8. |
वृश्चिक (Scorpio): |
आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आज आर्थिक लाभ होने के
साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता
रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। छोटे से प्रवास का आयोजन आप
कर पाएंगे। मानसिकरुप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त
होगी। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 8 |
9. |
धनु (Sagittarius): |
आज आपके निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की
संभावना है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की, विशेष रूप से किसी तीर्थ यात्रा की संभावना है। स्वजनों
के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव
करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 |
10. |
मकर (Capricorn): |
आज दिन की शुरुआत ईश्वर स्मरण से करें, मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी मंगलमय रहेगा।
मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे। व्यापार के
स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारीण भी संतुष्ट होंगे।
आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। आप अनुकूल स्थिति का लाभ ले सकें तो अच्छा
रहेगा। मानसिकरुप से शांति बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 |
11. |
कुंभ (Aquarius): |
आज शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी।
परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। धन के लेनदेन या पूंजी निवेश करते
समय ध्यान रखें। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।
किसी का भला अपनी हानि होने पर भी आप कर पाएंगे। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें।
अकस्मात का योग है। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 |
12. |
मीन (Pisces): |
आकस्मिक धन लाभ की संभावना अधिक है। संतान के विषय में
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद
छाया रहेगा। नए मित्रों से भी संपर्क होगा जिसका लाभ भविष्य में आपको होगा।
सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र
में आर्थिक रूप से लाभ होगा। किसी रमणीय स्थल पर प्रवास या पर्यटन का प्रबंध कर
पाएंगें। शुभ रंग = केशरी शुभ अंक : 6 |
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com