आज 18 - अक्टूबर - 2020, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल -
सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से
श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग 18 - अक्टूबर - 2020, रविवार
|
|
पंचांग
तिथि द्वितीया रात्रि 09:03:24
नक्षत्र स्वाति दिन 12:39:26
करण : बालव 07:18:38
कौलव 17:30:06
पक्ष शुक्ल
योग प्रीति 17:12:04
वार रविवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
चन्द्रोदय 07:48:59
चन्द्र राशि तुला
- 24:47:50 तक
चन्द्रास्त 19:11:00
ऋतु शरद
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत
1942 शार्वरी
कलि सम्वत
5122
दिन काल 13:12:31
विक्रम सम्वत 2077
मास अमांत आश्विन (अधिक)
मास पूर्णिमांत आश्विन (अधिक)
शुभ और अशुभ समय
शुभ समय :-
अभिजित
11:43:11 - 12:28:46
अशुभ समय :-
दुष्टमुहूर्त : 16:16:46
- 17:02:22
कंटक 10:11:59
- 10:57:35
यमघण्ट 13:14:22
- 13:59:58
राहु काल 16:22:28
- 17:47:57
कुलिक 16:16:46
- 17:02:22
कालवेला
या अर्द्धयाम 11:43:11 - 12:28:46
यमगण्ड 12:05:59
- 13:31:28
गुलिक काल 14:56:58 - 16:22:28
दिशा शूल दिशा शूल पश्चिम
चन्द्रबल और
ताराबल
ताराबल |
अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद |
चन्द्रबल |
मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर |
विशेष ~ |
द्वितीया
ब्रह्मचारिणी देवी दर्शन पूजन। |
आज का दैनिक राशिफल 18 - अक्टूबर - 2020, रविवार
1. |
मेष (Aries): |
नए कार्य करने की आपको सलाह देते हैं। गूढ विद्या तथा
रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का आज आप प्रयत्न करें। अपनी वाणी और व्यवहार को
संयमित रखना आपके ही हित में है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक स्थल पर
संभलकर चलें। सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा। संतानों के विषय में दुविधा में
रहेंगे। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 1 |
2. |
वृषभ (Tauras): |
दिन का प्रारंभ आज आनंद-प्रमोद और मित्रों की भेंट से
होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन
हो सकता है। मध्याहन के बाद सावधानी बरतें। आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो जाए
इस बात का ध्यान रखें, नहीं तो विवाद होगा।
हितशत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आध्यात्मिक विषयों में ध्यान
बढ़ेगा। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 2 |
3. |
मिथुन (Gemini): |
आज आपका दिन मनोरंजन से भरा और आनंद लूटने का है। शारीरिक
और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा।
मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा। सुरुचिपूर्ण भोजन करने का
अवसर मिलेगा। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 |
4. |
कर्क (Cancer): |
प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो
अग्रगामी होने के अवसर हैं। आरोग्य में विशेषकर पेट के व्याधि से समस्या होगी।
विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी।
स्वास्थ्य सुधर सकता है। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। कार्यालय में
सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय
प्राप्त होगी। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 |
5. |
सिंह (Leo): |
आज का दिन ध्यान से चलने का दिन है। मानसिक रूप से तनाव
रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिजनों के साथ किसी बात पर
खटराग हो सकता है। ऐसे समय में संयम बरतने की सलाह देते हैं। धन-कीर्ति की हानि
होगी। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें, ऐसी सलाह देते हैं। धन सम्बंधित आयोजन के लिए समय अनुकूल
है। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 1 |
6. |
कन्या (Virgo): |
आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। बंधु-स्वजनों से लाभ
होगा। सम्बंधो में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद आप
चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। निजी
सम्बंधियों के साथ मनदुःख का कोई प्रसंग बनेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ने की
संभावना अधिक है। जलाशय से संभलकर चलिएगा। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 |
7. |
तुला (Libra): |
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक
झगड़े में वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक मानसिकता न अपनाएं। घर के सदस्यों के
साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें। मध्याहन के बाद आप के मन में ग्लानि की छाया
दूर हो जाएगी, और आनंद छाएगा। नए कार्य करने के लिए आप प्रस्तुत होंगे।
प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। प्रवास का योग है। शुभ रंग = केशरी शुभ अंक : 9 |
8. |
वृश्चिक (Scorpio): |
आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। सुख और संतोष का अनुभव
होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेगा। मध्याहन
के बाद परिवार में झगड़े का वातावरण रहेगा, इसलिए भ्रांति दूर करें। अनावश्यक खर्च पर संयम बरतें।
शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में अड़चन आएगी। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 5 |
9. |
धनु (Sagittarius): |
आज के दिन दुर्घटना एवं शल्य चिकित्सा से संभलकर चलें।
आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी।
सम्बंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएं बनेंगी। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक
प्रसन्नता और स्वस्थता भी प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों, स्वजनों से उपहार मिलने से दिन आनंददायी रहेगा। परिवार का
वातावरण प्रसन्नता भरा रहेगा। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 |
10. |
मकर (Capricorn): |
आज का दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यवसायियों के लिए
लाभदायी है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से
मन भी सुखी रहेगा। मध्याहन के बाद मानसिक अशांति और बुरा स्वास्थ्य आपको अशांत
कर देंगे। बातचीत करते समय भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखें। आनंद-प्रमोद और
मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। फिर भी मानहानि होने की भी पूरी संभावना है। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 |
11. |
कुंभ (Aquarius): |
आज का दिन लाभकारी है। व्यवसायिक क्षेत्र में आप को लाभ
की प्राप्ति होगी। सम्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च
अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उगाही से आय बढेगी।
मित्रों से भेंट होगी। किसी मनोहर व पर्यटन स्थल पर प्रवास होगा। संतानों की
संतोषजनक प्रगति से आपका भी हृदय-मन प्रसन्न रहेगा। सांसारिक जीवन में आनंद
रहेगा। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 2 |
12. |
मीन (Pisces): |
बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय
रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग
हैं, जिसमें किसी बडे़ प्रतिष्ठान की भेंट आप लेंगे। विदेश में
स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा। शरीर में उल्लास और थकान दोनों का
अनुभव होगा। बिना किसी विघ्न के आपके कार्य संपन्न होंगे। धन लाभ का योग है।
मित्रों से लाभ होगा। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 |
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com