Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शेखपुरा:विधानसभा चुनाव में पेड न्यूज पर रहेगी नजर, बैठक में अफसरों को दिए गए निर्देश

शेखपुरा:विधानसभा चुनाव में पेड न्यूज पर रहेगी नजर, बैठक में अफसरों को दिए गए निर्देश

शेखपुरा से हमारे संवाददाता मनीष प्रसाद की खबर 

जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में एमसीएमसी कमिटी की एक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें नाम निर्देशन पत्र के अनुसार अभ्यर्थियों से प्राप्त होने वाले उनके परिसंपत्ति देयताओ संबंधित शपथ पत्र एवं घोषणाओं की सूचना मीडिया को अवगत कराने का निर्देश दिया गया तथा मतदाताओं की जानकारी के लिए प्रकाशन कराने की व्यवस्था के लिए कहा गया।

बैठक में नोडल पदाधिकारी सह जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिदिन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं स्थानीय केबल नेटवर्क पर किए गए विज्ञापन तथा समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापनों को पेपर कटिंग के साथ प्रपत्र में प्रतिवेदन अकाउंटिंग टीम को भेजना है।

विभिन्न मीडिया माध्यमों से प्रचार-प्रसार किए गए संबंधित वास्तविक व सूचना प्राप्त अकाउंटिंग टीम एवं निर्वाचन अधिकारी को दिया जाएगा। वहीं, पेड न्यूज़ मामले में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वालों पर कड़ी निगरानी रखते हुए इसकी सूचना एकाउंटिंग टीम को उसके प्रति पीआर-एक्सपेंडिचर सेल को दिया जाएगा।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ