Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पटना में हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

पटना में हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

हमारे संवाददाता  शांतनु सिंह 
राजधानी पटना में बढ़ते अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस आलाधिकारियों के निर्देश पर आज वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 
इसी क्रम में आज पुलिस ने तीन लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बाईपास थाना की पुलिस करमलीचक इलाके में वाहन चेकिंग कर रही थी।  दौरान पटना से फतुहां की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोकर उसकी चेकिंग की। इस दौरान कार में बैठे तीन लोगों के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल और गोली बरामद किया है। 

पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। जहां उनसे पूछताछ और उनके आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ