शेखपुरा थाना में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कार्य शुरू

संवाददाता: मनीष प्रसाद/शेखपुरा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार के द्वारा भी सभी प्रकार की तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिसको लेकर बिहार विधानसभा चुनाव को विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिले में शस्त्रों धारियों का 2 सितंबर से सदर थाना में निर्गत शस्त्र एवं कारतूसों का भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है जो 5 सितंबर तक भौतिक सत्यापन किया जाएगा। वहीं, शस्त्र सत्यापन को लेकर शेखपुरा थाना में शस्त्रधारियों की भीड़ उमड़ी रही।
इस दौरान बीडीओ मजुल मनोहर मधुप एवं थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया। बीडीओ ने बताया कि जिले में निवास कर रहे सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी निर्धारित तिथि को समय से उपस्थित होकर अपने अनुज्ञप्ति पर निर्गत शस्त्रों एवं कारतूसों का भौतिक सत्यापन अवश्य कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय तक भौतिक सत्यापन नहीं कराने वाले की अनुज्ञप्ति को रद्द करते हुए कार्रवाई की जाएगी।दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews