Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दिग्विजय सिंह ने कहा- पासवान जी, फिर से पुराने दोस्तों के साथ हो जाइए; हमारी गूंज 243 सीट पर होनी चाहिए, चाहे हम कितनी भी सीट पर लड़ें

कांग्रेस ने लोजपा को एनडीए छोड़ महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया है। बिहार क्रांति वर्चुअल महासम्मेलन में शिवहर-सीतामढ़ी की जनता को संबोधित करते हुए वरीय कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवान, पासवान जी को सद्बुद्धि दे कि वो कांग्रेस के साथ आएं। कहा- पासवान जी वहां से निकलिए। अपने पुराने दोस्तों के साथ आइए। लालू जी के साथ हो जाइए। बिहार में सत्ता पक्ष को हराने के लिए हमारी यही कामना है। जदयू ने जो हालात बना दिए हैं उसमें चिराग पासवान को एनडीए का साथ छोड़ देना चाहिए।
उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए वर्ष 2015 चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि वो किसके साथ चुनाव लड़े और किसके साथ चले गए। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि वो ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और मायावती की पार्टी बसपा को वोट बंटवारे के लिए चुनाव लड़वाती है ताकि विरोधी मतों के बंटे जाने से वो सत्ता में बने रहे।

हमारी गूंज 243 सीट पर होनी चाहिए, चाहे हम कितनी भी सीट पर लड़ें
दिग्विजय सिंह ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जदयू और भाजपा के शीर्ष नेताओं का पहले का वीडियो जारी करें और लोगों को बताएं कि ये लोग पहले एक दूसरे के बारे में क्या-क्या बोलते थे? कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष और महासम्मेलन का संचालन कर रहे अविनाश पांडेय ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारी गूंज सभी 243 विधानसभा सीट पर होनी चाहिए, चाहे हम कितनी भी सीट पर लड़ें।

कहा- लॉकडाउन से परेशान बिहार के लाखों प्रवासियों को केंद्र ने मात्र 5 किलो अनाज दिए जबकि आपदा को भी अवसर में बदलते हुए उन्होंने कई बड़े कंपनियों के शेयर बढ़ा दिए। वरीय नेता राजीव शुक्ला ने बिहार में बाढ़ और कोरोना से परेशान जनता का हवाला देते हुए सरकार को घेरा। वरीय नेता तारिक अनवर और प्रेमचंद्र मिश्रा ने भी राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। राजेश राठौर, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मदनमोहन झा, डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. समीर सिंह, दोनों जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

मंत्री बोले- एनडीए के साथ ही रहेगी लोजपा, फिर होगी हमारी बड़ी जीत

कृषि, पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने दावा किया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है। लोजपा भी एनडीए के साथ ही रहेगी। मंगलवार को मंत्री जदयू और लोजपा संबंधों में खटास पर पूछे सवाल का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने कहा कि भाजपा एनडीए के सभी घटक दलों को एकजुट रखने के लिए प्रतिबद्ध है। थोड़ी बहुत मनमुटाव भी दूर हो जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि विधान सभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत होगी। एनडीए सरकार ने जनता के हित में काफी काम किया है। महागठबंधन के पास कोई मुद्दा नहीं है। बेहतर काम के आधार पर बिहार की जनता ने एनडीए को जीत दिलाने का मन बना लिया है। लोग बिहार को फिर पीछे जाने देने के मूड में नहीं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Digvijay Singh said- Paswan ji, be with old friends again; Our echo should be on 243 seats, no matter how many seats we fight.


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/digvijay-singh-said-paswan-ji-be-with-old-friends-again-our-echo-should-be-on-243-seats-no-matter-how-many-seats-we-fight-127700720.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ