बक्सर की जनता करे पुकार बक्सर का हित चिंतक ही वोट मांगने आये द्वार
बक्सर सदर विधानसभा से भारतीय जनक्रांति दल डेमोक्रेटिक की प्रत्याशी श्रीमती गीता चौबे बक्सर जिला के समग्र विकास के लिए पिछले दो साल से प्रयासरत हैं I गीता चौबे राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा लगातार बक्सर के विकास के प्रति उपेक्षाओं को देखते हुए विगत दो सालों से लगातार अथक प्रयास कर रही हैं I
इन्होने बक्सर के समग्र विकास के लिए अपने विस्तृत आलेख विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में भेजा जिसको समय समय पर प्रकाशित किया गया है I भारत सरकार एवं बिहार सरकार को भी अनेकों पत्राचार इन्होने किया है जिसकों समाचार वेव पोर्टलों और सोशल मीडियां में काफी सुर्खिया मिली है I
बक्सर सदर विधानसभा से भारतीय जनक्रांति दल डेमोक्रेटिक की प्रत्याशी श्रीमती गीता चौबे ने बक्सर के समग्र विकास के लिए बिहार सरकार से बक्सर विकास प्राधिकरण के गठन की मांग लगातार दो वर्षों से कर रही है I इन्होने बजाप्ता बक्सर विकास प्राधिकरण नामक फेसबुक पेज बनाया है और बक्सर विकास प्राधिकरण के गठन के लिए लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से सक्रीय अभियान चला रही हैं I
इन्होने सरकार के पास बक्सर के विकास और जन समस्याओं को लेकर जो लिखित आवेदन और शिकायत प्रेषित किया है राज्य सरकार उन सभी को यथोचित विभागों एवं जिलाधिकारी भोजपुर को इसपर कार्रवाई के लिए अग्रसारित करते हुए इनको उसकी सूचना भी दिया है I कोई भी इस हकीकत को जानने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय बक्सर से आरटीआई सूचना आवेदन डालकर गीता चौबे के अब तक के समस्त मांगों एवं शिकायत आवेदनों का सत्यापित प्रति हांसिल कर सकते है I
इनके द्वारा अब तक लिखित महत्वपूर्ण मांग जिस हेडिंग में की गई है उसकी क्रमवार सूचि निम्नांकित है I
1 बक्सर विकास प्राधिकरण के गठन के संबंध में I
2 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपेक्षापूर्ण नीति व स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की अकर्मण्यता के कारण विकास से वंचित है बक्सर I
3 पौराणिक एवं ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मिनी काशी नाम से विख्यात बक्सर के विश्वामित्र मुहल्ले में स्थित "सूर्यपुरा दीवान का पंच मंदिर" का जीर्णोद्वार कराने के संबंध में I
4 भारतीय संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष डॉ. सचिदानंद सिन्हा जिनका जन्म बक्सर जिला के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत मुरार में हुआ था उनके नाम पर बक्सर में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के संबंध में I
5 भारतीय साहित्य जगत के सुप्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक और पत्रकार व सन 1960 में पद्म भूषण से सम्मानित आचार्य शिवपूजन सहायजिनका जन्म स्थान बक्सर जिला अंतर्गत है के नाम पर बक्सर में उनकी आदमकद प्रतिमा,साहित्य संग्रहालय और कलाकेन्द्र भवन निर्माण के संबंध में I
6 बिहार के बक्सर जिला के मझरिया गांव में जन्में विश्व विख्यात ख्यातिप्राप्त अंतराष्ट्रीयमैराथन धावक स्व.शिवनाथ सिंह के नाम पर उनके गृह जिला बक्सर में खेल परिसर या बड़ा स्टेडियम बनाने के संबंध में I
7 बिहार के बक्सर स्थित रेलवे स्टेशन का नामकरण महर्षि विश्वामित्र के नाम पर “विश्वामित्र नगर” या “सिद्धाश्रम बक्सर धाम” करने के लिए रेलवे मंत्रालय भारत सरकार को राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव भेजने के संबंध में I
8 महर्षि विश्वामित्र व भगवान श्रीराम से जुड़े होने के बावजूद भी बिहारकी पौराणिक नगर बक्सर को पर्यटन मानचित्र पर अबतक नहीं लाया जा सका है जिसको देखतेहुए शीघ्रतापूर्वक संवेदनशीलता के साथ जनहित में तत्संबंधी कार्रवाई करने के संबंधमें I
9 बिहार कापौराणिक नगर बक्सर जो कि महर्षि विश्वामित्र ,भगवान श्रीराम तथा अनेकानेकख्यातिप्राप्त ऋषियों से जुड़ा है को स्वच्छ , सुंदर,आकर्षक एवं रमणीय शहर बनाने की दिशा में संवेदनशीलता के साथशीघ्रतापूर्वक जनहित में तत्संबंधी कार्रवाई करने के संबंध में I
10 पौराणिकनगर बक्सर बिहार जो कि महर्षि विश्वामित्र ,भगवान श्रीराम तथा अनेकानेक ख्यातिप्राप्त ऋषियों से जुड़ा है स्थितसभी सरकारी जमीन बिहार सरकार सर्वसाधारण एवं बिहार सरकार गैर मजरुआ पर के अवैधअतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त के लिए जिलाधिकारी एवं नगरपालिका प्रशासक को आदेशनिर्गत करने के संबंध में I
11 उत्तर प्रदेश के श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से बक्सर होते हुए सीतामढ़ीके पुनौरा के रास्ते जनकपुर को जोड़ने के लिए सिक्स लेन का “श्रीराम सर्किट राजमार्ग”बनाने के संबंध में I
12 बक्सरजिला से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों यथा सांसद,विधायक एवं विधान पार्षद के उनकेकार्यकाल की यात्रा भत्ता बिल तथा सांसद और विधायक निधि से क्रियान्वित योजनाओं काभौतिक परीक्षण करके जनहित, समाजहित और इस क्षेत्र की जनता के व्यापक हीत मेंसार्वजनिक करने के संबंध में एवं आर्थिक अपराधों की पुष्टि होने पर इस लोगों केविरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के संबंध में I
13 बक्सर में जलजमाव की समस्याऔर उसके कारण मच्छर के प्रकोप से पीड़ित बक्सर निवासियों को हो रहे तकलीफों कोदेखते हुए प्रशासनिक संवेदनशीलता और गतिशीलता के साथ जलजमाव की समस्या और उसकेकारण मच्छर के प्रकोप को दूर करने की दिशा में कारगर कार्रवाई करने के संबंध में I
14 बक्सर के सभी वार्ड पार्षदोंके द्वारा कराये गए उनके सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन कर गुणवत्ता हीनता,लुट खसोट,कमीशनखोरी और कार्यों में अनियमितता को देखते हुए सभी पर कठोर कारगर क़ानूनीकार्रवाई करने के संबंध में I
15 बक्सर के सभी वार्ड में महिलाओंएवं पुरुषों के लिए सार्वजानिक शौचालय एवं सार्वजानिक मूत्रालय का निर्माणसंवेदनशीलता और गतिशीलता के साथ कराने के संबंध में I
16 बक्सर जिला अंतर्गत कोरोनामहामारी नियंत्रण के लिए किये गए व्यय राशि में वित्तीय अनियमितता की गहराई सेजांच करने के लिए खरीदारी की गई मेटेरियल का रसीद और भुगतान राशि रसीद का भौतिकसत्यापन कर फर्जीवाड़ा करके वित्तीय गड़बड़ी घोटाला करने वाले अधिकारियों कर्मचारियोंको चिन्हित कर उनपर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के संबंध में I
17 बिहारके बक्सर जिला अंतर्गत उमरपुर पंचायत स्थित बड़कागांव मानसिंहपट्टी जो अनेकोंजन समस्याओं से जूझ रहा है की समस्याओं पर गंभीरता ,संवेदनशीलता और गतिशीलता से घ्यान देकर जनसमस्याओं का निराकरण करवाने के संबंध में ।
18 बक्सर में आफत बन गया है मॉनसून की बारिश का जलजमाव लोग परेशान हैं लेकिन जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासनके कान पर जू भी नहीं रेंगता I ऐसे में जिलाधिकारी और नगरपालिका प्रशासक को बक्सरकी जनता के लिए जन सेवा की भावनाओं के साथ कार्य करने हेतु सख्त निर्देश जारी करनेके संबंध में I
19 बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत गंगा किनारे के गाँव की जमीनों का कटानकी जद में आने के कारण ग्रामीणों को हो रहीं समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक घ्यान देनेऔर वैसे सभी गांवों को चिन्हित कर ग्रामीणों की जमीन पर गंगा पंचाट नियमों केअनुसार कब्ज़ा दिलाने तथा ग्रामीणों को इससे हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने केसंबंध में I
20 बिहार और उत्तर प्रदेश के गंगा तटवर्ती इलाकों में कटाव के कारण प्रत्येक साल दोनों राज्यों की जनता के आपसी खूनी संघर्ष के चलते अब तक हजारों लोगों की हो चुकी हत्याओं को देखते हुए वैसे सभी गांवों को चिन्हित कर ग्रामीणों की जमीन पर गंगा पंचाट नियमों के अनुसार कब्ज़ा दिलाने तथा ग्रामीणों को इससे हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने के संबंध में I
21 बिहार और उत्तर प्रदेश में महर्षि विश्वामित्र व मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम से जुड़े समस्त पौराणिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाने तथा मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या,तपोभूमि बक्सर, जगत जननी माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी का पुनौरा के रास्ते जनकपुर को जोड़ने के लिए सिक्स लेन का “श्रीराम सर्किट राजमार्ग” बनाने के संबंध में I
बक्सर सदर विधानसभा से भारतीय जनक्रांति दल डेमोक्रेटिक की प्रत्याशी श्रीमती गीता चौबे बक्सर जिला के समग्र विकास के प्रति अब से नहीं बल्कि दो साल पूर्व से प्रयासरत हैं I इसका प्रमाण उपरोक्त सूचीबद्ध 21 मांग पत्र है जिसकी सत्यता को चुनौती के साथ कोई भी परख सकता है I
बक्सर की जनता वहां के अब तक के निर्वाचित अपने जन प्रतिनिधियों से उनकी मांग और उनके पत्राचार का डिटेल मांगे जिससे कि असलियत पता चले कि उनके निर्वाचित जन प्रतिनिधि बक्सर के विकास के प्रति कितना सजग संवेदनशील हैं I
बक्सर सदर विधानसभा से भारतीय जनक्रांति दल डेमोक्रेटिक की प्रत्याशी श्रीमती गीता चौबे ने कहा है कि अबकी बार के चुनाव में बक्सर की जनता जाति धर्म की संक्रींणता से ऊपर उठकर बक्सर के समग्र विकास के लिए समर्पित और संवेदनशील प्रत्याशी को अपना मतदान करे I
बक्सर सदर विधानसभा से भारतीय जनक्रांति दल डेमोक्रेटिक की प्रत्याशी श्रीमती गीता चौबे ने कहा है कि चुनाव के नामांकन शपथपत्र के साथ मैं एक अतिरिक्त शपथपत्र इस आशय का दूंगी कि मुझे सेवा के बदले मेवा नहीं लेना है I पार्टी का लिखित संविधान संकल्प पत्र है कि भारतीय जन क्रांति दल डेमोक्रेटिक का निर्वाचित जन प्रतिनिधि कोई सरकारी वेतन नहीं लेगा बल्कि विधायिका से वेतनमान की परम्परा को समाप्त किया जाय I फिर भी यदि बक्सर सदर विधानसभा की महान जनता के द्वारा निर्वाचित हुई तो विधायक के रूप में मिलने वाला वेतनमान का एक एक पैसा बक्सर की जनता के विकास के लिए खर्च होगा I बक्सर विकास प्राधिकरण के नाम से एकाउंट खोलकर उसमें विधायक को मिलने वाला प्रति माह का वेतन राशि स्थानांतरित कर उससे क्षेत्र के विकास कार्यों पर खर्च किया जायेगा I बक्सर सदर विधानसभा से भारतीय जनक्रांति दल डेमोक्रेटिक की प्रत्याशी श्रीमती गीता चौबे ने कहा है कि बक्सर की महान जनता अपने क्षेत्र के निर्वाचित जन प्रतिनिधि से उनके कार्यकाल का लेखाजोखा मांगे I उनसे प्रश्न करे कि आपने अपने स्तर से अब तक क्या किया ? निर्वाचित होने के बाद अब तक क्षेत्र के विकास के लिए विधानसभा में कितना प्रश्न किया सरकार को सिस्टम को कितना पत्राचार किया I
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews