Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शहर में अगले दाे दिन बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

बंगाल की खाड़ी से ओडिशा और बंगाल के तट में बने कम दबाव का क्षेत्र बनने से शहर में अगले 48 घंटे में वज्रपात और बारिश की आशंका है। इससे तेज बारिश हाेने की आशंका है। माैसम विभाग की माने ताे बंगाल और बिहार के बीच 0.9 किलाेमीटर लंबे टर्फ लाइन बनी हुई है। इसका असर शनिवार और रविवार काे दिखेगा। शुक्रवार काे दिन भर उमस भरी गर्मी ने लाेगाें काे परेशान किया।

मगर शाम छह बजे के बाद माैसम बदलना शुरू हाे गया। रात में हवा भी चली। गुरुवार काे शहर का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। माैसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया, बंगाल से पूर्वी बिहार से सटे इलाके में 1.5 किलाेमीटर के क्षेत्रफल में साईक्लाेनिक सर्कुलेशन फैला है। इससे शहर में बारिश की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/rain-in-the-next-day-in-the-city-relief-from-heat-127619470.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ