Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

वंचित छात्र-छात्राओं को दी जाएगी छात्रवृति

तारापुर क्षेत्र के गरीब एवं वंचित परिवार के छात्र-छात्राओं के लिए मैग्मा फाइनेंस कंपनी स्कॉलर कार्यक्रम शुरू कर चुकी है। कंपनी के द्वारा ऐसे परिवार के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। कंपनी के शाखा प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 के बाद से इस कार्यक्रम के अंतर्गत मैग्मा फाइनेंस कंपनी ने 400 से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान किया है।

जिसमें से कई ने अपना पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद अपने सफल आजीविका का आनंद भी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे छात्र जो वर्ष 2020 में अधिक अंक प्राप्त किए हैं एवं जिनके परिवार की वार्षिक आय दस हजार रुपया या इससे कम है और वंचित परिवार से आते हैं वैसे छात्र-छात्राओं का सर्वे कराकर मैग्मा छात्रवृत्ति की राशि प्रदान की जाएगी। सिंह ने कहा कि स्नातक तक की पढ़ाई में जो भी खर्च कंपनी के द्वारा दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/tarapur/news/scholarship-will-be-given-to-underprivileged-students-127656617.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ