Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सामाजिक दायित्व का निर्वहन सबों को मिलकर करना चाहिए : विनय

कोरोना की शुरुआत से ही कई संगठन एवं सामजिक कार्यकर्ता लोगों की सेवा में जुटे हैं। इससे सेवा भाव को सामूहिक बल मिला है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रखंड के बरियारपुर दक्षिणी पंचायत अंतर्गत दुर्गा स्थान बहादुरपुर में मिर्जाचक एवं बहादुरपुर गांव के लगभग एक हजार गरीब परिवारों के बीच युवा लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता विनय कुमार गुड्डू द्वारा मास्क, सेनीटाइजर एवं साबुन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना की लड़ाई आपसी सहयोग और समझ से ही जीती जा सकती है।
कहा कि घर से बाहर निकलते वक्त हमेशा मास्क या गमछे का इस्तेमाल करना अति आवश्यक समझे। गरीबों के बीच सेवा भाव से सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ समस्त जनप्रतिनिधियों का फर्ज बनता है। इस क्रम में राम प्रसाद यादव, राम दहीन यादव, दुर्गा मंडल, गोरेलाल मंडल, देवकी मंडल, सौदागर साह, रोहिणी मंडल, बांके बिहारी मंडल, गीता दास, नीरज यादव आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Everybody should discharge social responsibility jointly: Vinay


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/bariarpur/news/everybody-should-discharge-social-responsibility-jointly-vinay-127656611.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ