Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पीएमसीएच ने आईजीआईएमएस से खरीद कोरोना मरीजों को चढ़ाया प्लाज्मा

पीएमसीएच के कोविड अस्पताल में बुधवार से प्लाज्मा थेरेपी की सुविधा बहाल हो गई। दो मरीजों को नि:शुल्क प्लाज्मा चढ़ाया गया। हालांकि पीएमसीएच को प्लाज्मा आईजीआईएमएस से खरीदना पड़ा। एक यूनिट प्लाज्मा के लिए 10,650 रुपए का भुगतान करना पड़ा। यह राशि रोगी कल्याण समिति के फंड से दी गई।

प्राचार्य डॉ. विद्यापति चौधरी और अधीक्षक डॉ. विमल कारक ने बताया कि कोरोना के जरूरतमंद मरीजों को प्लाज्मा अब नियमित चढ़ाया जाएगा। इसके लिए कोरोना संक्रमित मरीज को कोई शुल्क नहीं देना होगा। रोगी कल्याण समिति के फंड से प्लाज्मा खरीदा जाएगा और मरीज को चढ़ाया जाएगा। प्लाज्मा फिलहाल पटना एम्स और आईजीआईएमएस में उपलब्ध है।

डायलिसिस की सुविधा 24 घंटे

कोरोना संक्रमित किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस की भी व्यवस्था हो गई है। बुधवार को एक मरीज का डायलिसिस किया गया। यह सुविधा 24 घंटे मिलेगी। एक मशीन से दिनभर में आठ मरीजों का डायलिसिस किया जा सकता है। फिलहाल दो ही ऐसे मरीज हैं जिनको डायलिसिस की जरूरत है।

अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन भी

अधीक्षक ने बताया कि कोविड मरीजों के लिए पोर्टेबल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की भी व्यवस्था हो गई है। अधीक्षक ने बताया कि कोरोना की जांच, इलाज, दवा, भोजन, नाश्ता सब नि:शुल्क है। प्लाज्मा थेरेपी, डायलिसिस और रेडियोलॉजिकल जांच की सुविधा मुफ्त में दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PMCH purchases plasma from IGIMS to corona patients


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/pmch-purchases-plasma-from-igims-to-corona-patients-127656626.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ