
बाणसागर डैम से सोन नदी में 1 लाख 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बिहार में एलर्ट कर दिया गया है। रोहतास से लेकर पटना तक जिला प्रशासन को हाई अलर्ट किया गया है। यह पानी 5 दिन में रोहतास पहुंच जाएगा। बारिश की वजह से बाणसागर डैम लबालब है। वहां पानी का स्तर 341.21 मीटर तक पहुंच गयी है। यह अपने अधिकतम जलस्तर 341.64 मीटर से मात्र 40 सेंटीमीटर नीचे है।
इसी के बाद वहां से सोन में पानी छोड़ा गया है। इस पानी के बाद सोन में पांच से दस फीट जलस्तर बढ़ने की संभावना है। उधर गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पटना में नदी पिछले 72 घंटे से खतरे के निशान के ऊपर है। गांधीघाट में नदी खतरे के निशान से 11 सेंटीमीटर जबकि हाथीदह में 27 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी बीती रात कहलगांव में भी लाल निशान को पर कर गयी।
जल संसाधन मंत्री बोले- हालात अभी नियंत्रण में
जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। गंगा खतरे के निशान से ऊपर है और इसका जलस्तर बढ़ रहा है। बाणसागर डैम से 1.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से हमारी चिंता बढ़ी है। इसको लेकर अलर्ट किया गया है। झा गंगा और इसके किनारे बनी पटना सुरक्षा दीवाल का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों और इंजीनियरों को सतर्कता बरतने को कहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/in-patna-the-ganges-crossed-the-danger-mark-for-72-hours-all-the-gates-of-farakka-opened-127632330.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com