जीरोमाइल थाना क्षेत्र के मीराचक गांव में गुरुवार रात 9 बजे मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलीबारी और पथराव हुआ। जिसमें एक ही परिवार के 4 लोग जख्मी हो गए। 3 को गोली और उसका छर्रा लगा है, जबकि एक मारपीट में जख्मी हुए हैं। घायलों में 2 महिलाएं शामिल हैं। घटना की जानकारी पाकर जीरोमाइल थानेदार राज रतन, दारोगा जवाहर लाल सिंह सदल बल गांव पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। गोली और उसके छर्रे से दीपक मंडल, उसका चचेरा भाई रंजीत मंडल और उसकी भाभी किरण देवी जख्मी हुई है, जबकि रंजीत की मां जानवती देवी डंडे की वार से घायल हुई है। रंजीत और उसके परिजनों ने गांव के गोतिया सुनील मंडल, कमलेश्वरी मंडल, पुलिस मंडल, मिथुन मंडल समेत अन्य पर गोलीबारी पथराव का आरोप लगाया है।
आरोपी पक्ष के लोगों ने ही पुलिस को दी सूचना
गोलीबारी के बाद कथित आरोपी पक्ष के लोगों ने जीरोमाइल थाना में फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि विपक्षी गांव में नहीं मिले। जबकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि गोलीबारी के बाद वे लोग काफी डर गए थे। इस कारण से पुलिस को सूचना नहीं दे पाए। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। पूर्व में भी मीराचक गांव में इस तरह की गोलीबारी की घटना हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/shooting-and-stone-pelting-in-a-dispute-of-abuse-4-injured-of-same-family-127635809.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com