बिहार में पिछले 24 घंटे में 27205 की कोरोना जांच हुई। 2163 नए संक्रमितों की पहचान की गई। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 126990 हो गई है। 106765 ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 9 की मौत हुई है। पटना में बुधवार को 347 काेराेना मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में अबतक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19468 हो गई है। अभी 2893 एक्टिव केस हैं।
दानापुर में 28, मसौढ़ी में 17, बाढ़ में 15, पालीगंज में 14, दुल्हिनबाजार में 11, बिहटा में 6, धनरूआ में 6, कदमकुआं में 5, अशोकनगर में 4, मंदिरी में 4, पाटलिपुत्र में 4, आरएस काॅलाेनी में 3, फुलवारीशरीफ में 3, बोरिंग रोड में 2 मरीज मिले हैं। पीएमसीएच के दो डॉक्टर और 18 स्टाफ संक्रमित हुए हैं। आईजीआईएमएस में जांच में 61 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें संस्थान में भर्ती चार मरीज भी हैं।
5 की माैत, 28 डिस्चार्ज
फुलवारीशरीफ/ पटना सिटी| एम्स में 3 काेराेना मरीजाें की माैत भी हाे गई। इनमें समस्तीपुर के याेगेश्वर गाेप, वैशाली के प्रमाेद कुमार और शेखपुरा की शाेभा देवी शामिल हैं। वहीं 20 मरीजाें काे डिस्चार्ज किया गया। इनमें दाे डाॅक्टर व एक दिन की एक बच्ची भी है। एनएमसीएच में बुधवार को दो काेराेना मरीजों की मौत हो गई। मृतकाें में वैशाली के उमेश प्रसाद गिरि और जहानाबाद की शकुंतला देवी शामिल हैं। साथ ही 8 मरीजों काे ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई।
समर्पण ट्राॅमा सेंटर को कोरोना के इलाज की अनुमति
जीरोमाइल स्थित समर्पण ट्राॅमा सेंटर को कोरोना मरीज का इलाज करने की अनुमति मिली है। सिविल सर्जन डॉ. आरके चौधरी ने कहा कि अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद कोरोना संक्रमित का सरकारी दर पर इलाज करने की अनुमति दी गई है। इस अस्पताल में कोरोना मरीज के लिए 10 आइसोलेशन बेड, 10 आईसीयू बेड और 3 वेंटिलेटर रिजर्व किए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/corona-got-2163-new-patients-a-total-of-126-lakh-347-new-patients-were-found-in-patna-maximum-28-in-danapur-127656628.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews