नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर शनिवार की देर रात औरंगाबाद की ओर से आ रहा 18 चक्का टेलर हाइवे से अनियंत्रित होकर पलट गया। इस पर लोहे का सरिया व एंगल लदा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह अनियंत्रित होने के बाद एक खड़े ट्रक में धक्का मारते हुए हाइवे से निचे सर्विस लेन में आ गिरा हालांकि रात के कारण आवागमन नहीं के बराबर था। इस हादसे में घायल चालक को डेहरी पुलिस के द्वारा स्थानीय नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक जिस ट्रक में धक्का लगा था उस ट्रक का ड्राइवर व खलासी घटना स्थल से ट्रक लेकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने नीचे गिर पड़े दुर्घटना ग्रस्त ट्रक की सुरक्षा के लिए थाना से दो पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि ट्रक संख्या पीबी 05 एन - 9274 पर लोहे का सरीया लोड है जो पंजाब जा रहा था। ट्रक चालक मालिक कवेंदर सिंह पंजाब जिले के तारनतारा का रहने वाला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/dehri/news/a-trailer-full-of-iron-bars-and-angles-went-down-the-highway-uncontrolled-127482596.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews