जिले में बस संचालकों को अब भी यात्रियों का इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों की कमी के कारण अब भी बसों का संचालन घाटे में हो रहा है। यात्रियों की कमी के कारण जिले में निजी बसों का संचालन नहीं के बराबर हो रहा है। केवल ग्रामीण इलाकों में प्राइवेट बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों की कमी के कारण घंटों बसों की सीट भरने में लग रहा है। इसके कारण यात्रियों को घंटों बस खुलने का इंतजार करना पड़ता है।
जिले में 20 से 25 ही बसों का हो पा रहा संचालन: बस यूनियन रोहतास के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह यादव ने बताया कि जिले में अभी 20 से 25 निजी बसों का संचालन हो रहा है। जबकि सासाराम जिला मुख्यालय से खुलनेवाली बसों की संख्या करीब 150 है।
ये सभी निजी बसें सासाराम शहर स्थित सासाराम पुराना बस डिपो से डेहरी, तिलौथु, रोहतास, नौहट्टा, नासरीगंज, बिक्रमगंज, काराकाट, राजपुर, नोखा, दिनारा, करगहर व कोचस, जबकि नए बस डिपो बेदा से आलमपुर, सदोखर, चेनारी, शिवसागर, कुदरा,मोहनियां, भभुआ एवं बनारस के लिए खुलती है। सबसे ज्यादा बसें भभुआ व कोचस के लिए खुलती है। जबकि अनलॉक-2 में भी बसों का संचालन अभी भी घाटे का ही एक सौदा है। हालांकि अब धीरे-धीरे यात्रियों की रफ्तार बढ़ रही है। 15-20 दिनों के बाद धिरे-धिरे यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मिद है, कुछ दिनों बाद सबकुछ सामान्य हो जाएगा। फिलहाल बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी कमी है। जैसे ही बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी तो सबकुछ सही हो जाएगा।
बसों को किया जाता सैनिटाइज
इस बारे में जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद जियाउल्लाह बताते हैं कि बसों को बार-बार सैनिटाइज कराने का निर्देश बस यूनियन के जिलाध्यक्ष को दिया गया है। जानकारी के अनुसार सैनिटाइज करने के बाद ही बसों का संचालन किया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sasaram/news/travelers-are-avoiding-to-travel-by-buses-in-the-city-127482601.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews