एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश के चलते सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। नदी का जलस्तर गंगपुर सिसवन में डेंजर प्वाइंट के करीब जा पहुंचा है। गंगपुर सिसवन में पिछले 24 घंट के दौरान नदी के जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक सरयू नदी का जलस्तर गंगपुर सिसवन में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे 56.79 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जबकि यहां रविवार की दोपहर जलस्तर 56.72 मीटर था। यहां नदी का डेंजर प्वाइंट 57. 04 मी. है। एक सप्ताह से सरयू के जलस्तर में हो रही वृद्धि से बाढ़ जैसी हालत है।
नदी का जलस्तर गंगपुर में खतरे के निशान के आसपास है। नदी के पानी ने तटवर्ती इलाकों को छूना शुरू कर दिया है। कटाव भी तेज हो गया है। कचनार साईंपुर, ग्यासपुर, गंगपुर सिसवन शुभ हात्ता गभीरार, नरहन, मैनी टांड, दरौली आदि के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर तटवर्ती क्षेत्र में रहनेवाले ग्रामीण चिंतित हैं। कुछ ऐसा ही हाल सिसवन प्रखंड क्षेत्र की ग्यासपुर पंचायत के नवका टोला गांव व दरौली प्रखंड का है।
यहां से होकर गुजरने वाली सरयू नदी इन दिनों उग्र रूप धारण किए हुए है। तेजी से हो रहे कटाव के चलते ग्रामीण दहशत में हैं। इसको लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी अलर्ट हैं। बांध में हो रहे कटाव को रोकने को लेकर तकरीबन 8 हजार से अधिक बोरों में बालू भरा जा चुका है। बाढ़ नियंत्रण के अधिकारी ग्यासपुर, नवका टोला भागर, कचनार, सिमसिम पर नजर बनाये हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sisvan/news/saryus-water-level-reached-near-danger-point-in-gangpur-siswan-flood-like-conditions-around-127510611.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com