Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नशा की गोली खिलाकर तीन दिन तक किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक पंचायत की महिला ने नशा की गोली खिलाकर गांव के ही एक व्यक्ति पर तीन दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि आवेदन दिए जाने के बाद पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए सदर अस्तपताल भेज दिया गया। महिला का कहना है कि 28 जून को उसके साथ पति, सास और ससुर ने मारपीट की। इसकी शिकायत लेकर वह रात में ही थाने पर गई। पुलिस ने उसे सुबह में आवेदन लेकर आने और रात होने के कारण घर चले जाने को कहा। कहा कि थाने से बाहर निकली तो वहां बाइक के साथ मौजूद मो. जहांगीर ने उसे मदद करने का झूठा दिलासा देते हुए अपनी बाइक पर बिठाकर अन्यत्र लेकर चला गया। वहां उसे दर्द निवारक दवा देने के बहाने नशे की गोली खिला दी। तीसरे दिन उसे इस बात की भनक लगी कि उसके साथ जहांगीर ने दुष्कर्म किया।

छातापुर की पुलिस ने नहीं लिया था पीड़िता का केस
महिला का कहना है कि इसके बाद वह सुपौल जिले के एक बाजार अपने मायके चली गई। पिता को घटना की जानकारी देकर उनके साथ वह शिकायत करने छातापुर गई। लेकिन वहां की पुलिस ने श्रीनगर की घटना होने की बात कहकर लौटा दिया। इसके बाद पीड़िता ने शुक्रवार को श्रीनगर थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को आवेदन दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उच्चाधिकारी के दिशा- निर्देश के बाद पीड़िता के आवेदन पर जहांगीर के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kumarkhand/news/rape-for-three-days-after-being-drugged-fir-lodged-127473645.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ