धमौल ओपी क्षेत्र अंतर्गत धमौल बाजार से चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक की चोरी कर ली। मामला शनिवार की मध्यरात्रि सवा 12 बजे की है, जहां चोरों ने धमौल बाजार में कारीगरी का काम करनेवाले उदय कुमार की अपाचे बाइक की चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि रात में घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। सुबह गाड़ी गायब पाया। चोरी की वारदात घटनास्थल से थोड़ी दूर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में तीन लड़के एक बाइक पर जाते दिखते हैं।
वहीं, करीब पंद्रह मिनट बाद पहले एक चोर अपनी बाइक लेकर आता है और गणेश मंदिर के पास अपनी बाइक खड़ी करता है। एक ही मिनट के अंदर दो अन्य चोर चोरी की बाइक धकेलते हुए लेकर आगे बढ़ जाते हैं। सीसीटीवी में तीनों युवक साफ नजर आ रहे हैं। इधर, घटना की सूचना बाइक के मालिक उदय कुमार ने धमौल ओपी को दी। एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawada/news/thieves-flew-bikes-from-outside-the-house-in-dhamaul-market-cctv-imprisoned-127482552.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews