सासाराम पीएचसी के हेल्थ एजुकेटर सहित तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि के बाद सदर के स्वस्थय महकमा में हड़कम्प मच गया है। शनिवार को आई रिपोर्ट में सासाराम पीएचसी के 51 वर्षीय हेल्थ एजुकेटर के अलावे, नगर परिषद के वार्ड संख्या 3 तकिया मुहल्ले का 26 वर्षीय युवक व करगहर का 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमण के चपेट में पाए गए है। तीन नए पॉजिटिव के साथ ही जेले में कुल संक्रमितों की संख्या 380 पहुंच चुकी है।
सासाराम में हेल्थ एजुकेटर ( स्वास्थ्य प्रशिक्षक) की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग के प्रखंड तथा जिला स्तर के अधिकारियों के पेट फुलने लगे है। सूचना मिलने के बाद सदर पीएचसी के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों में संक्रमण का भय व्याप्त हो गया है। वहीं विभाग के जिलास्तर के अधिकारी भी चिंतित दिख रहे है। पॉजिटिव आए हेल्थ एजुकेटर पीएचसी के 67 एएनएम, आधा दर्जन चिकित्सक, सैकड़ों आशा, ममता कार्यकर्ता के अलावे सिविल सर्जन कार्यालय, डीआईओ कार्यालय, डीएचएस, युनिसेफ, डब्लूएचओ आदि कार्यालयों से सीधे संपर्क में रहे है।
सर्दी, खांसी, बदेन दर्द की शिकायत पर स्वयं कराया जांच
पॉजिटिव आए हेल्थ एजुकेटर को चार दिन पूर्व सर्दी, खांसी, बुखार व बदन दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद उसने संदेह व्यक्त करते हुए कोरोना जांच के लिए वरिय अधिकारी काे पत्र लिखा था। पत्र के आलोक में सदर अस्पताल में जांच सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमण की पुष्टि के बाद उक्त स्वास्थ्य प्रशिक्षक को विभाग के विशेष एम्बुलेंस से एनएमसीएच जमुहार भेज दिया गया।
अबतक 9 स्वास्थ्यकर्मी हुए पॉजिटिव
जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच अबत 9 स्वस्थ्यकर्मी भी कोरोना के चपेट में आ चुके है। जिसमें सदर अस्पताल के एसएनसीयू में बच्चों की केयर करने वाली जीएनएम, प्रसूती वार्ड में महिलाओं के संपर्क में रहने वाली ममता कार्यकर्ता,सासाराम पीएचसी के हेलथ एजुकेटर शामिल है। वहीं कोचस में तीन, चेनारी में 2 तथा संझौली में एक आशा सहित कुल 9 स्वस्थ्यकर्मी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग इन पॉजिटव आए स्वास्थ्यकर्मियों के संपर्क में आए लोगों की जांच करा रही है।
ट्रूनेट मशीन में खराबी से जांच हुआ प्रभावित
कोरोना जांच को ले सदर अस्पताल में दो ट्रूनेट मशीन लगाए गए है। जिनके सहारे प्रतिदिन 50 सैंपल की जांच कर रिपोर्ट प्राप्त की जाती थी। लेकिन गत दिनों दोनों मशीन में अचानक खराबी आ गई। जिससे जांच प्रक्रिया ठप हो गई। जिसके बाद मैकेनिक को बुलाया कर मशीन को ठीक कराने का प्रयास किया गया। सदर अस्पताल प्रबंधक संजीव मधुकर ने बताया कि उक्त मैकेनिक ने एक मशीन को काम चलाऊ बना दिया है। जिससे जांच की जा रही है, जबकि दूसरा मशीन नहीं बन पाया है।
चेनारी में टीकाकरण पर रोक
चेनरी में जिस महिला स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। वह प्रसव कराने के साथ टीकाकरण में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेती थी। जिस दिन उसके रिपोर्ट की पुष्टि हुई उस दिन भी उसने कई महिलओं का प्रसव कराया था। यहीं नहीं इन दिनों जारी टीकाकरण में भी भाग लेकर कई गांवों में टीकाकरण कर चुकी थी। इस लिए विभाग ने उसके चेन से जुड़े लोगों का जांच सैंपल संग्रह कराया है।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं
जिले में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 380 तक पहुंच गई है। बावजूद सड़कों व बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। जहां जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क नहीं पहनने जैसे नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं शहर के बाजारों में कोरोना संक्रमण से बेपरवाह लोगों को बिना मास्क के सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उठाते देखे जा सकते है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sasaram/news/three-new-corona-positives-confirmed-including-health-educator-380-reached-rohtas-infected-figures-127482572.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews