Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

लोगों को लोक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा

सभी के लिए सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लक्ष्य को साकार करने में स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर प्रयासरत है। इसी क्रम में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर साप्ताहिक वेलनेस कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा स्वास्थ्य विभाग ने जारी की है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी सिविल सर्जन को इस संबंध में पत्र लिख कर जरुरी दिशानिर्देश दिये हैं। पत्र के अनुसार प्रत्येक सप्ताह एक वेलनेस कार्यक्रम आयोजित करने के साथ पब्लिक हेल्थ कैलेंडर के अनुसार लोक स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है।
पब्लिक हेल्थ डे की थीम संबंधित
कार्यक्रमों का किया जाना है आयोजन: पब्लिक हेल्थ डे की थीम से संबंधित जागरूकता के लिए कार्यक्रम जुलाई से दिसंबर माह तक आयोजित किए जाएंगे। इन 6 माह में कैलेंडर के मुताबिक निर्देशित कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाना है। पूरे वर्ष में कम से कम 27 वेलनेस कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाना है।

कार्यक्रमों में पोषण और सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर ध्यान
पूरे साल में कैलेंडर के मुताबिक हर माह अलग अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। पोषण समस्या जैसे एनीमिया, पोषण, कृमि मुक्ति कार्यक्रम आदि पर खास ध्यान देने का निर्देश हैं। वहीं गर्भवती माताओं के पोषण को ध्यान में रखकर कई विशेष गतिविधियों के आयोजन की बात कही गई है। एनीमिया प्रबंधन पर भी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया है। किशोरी पोषण के लिए समुदाय में चिकित्सक और एएनएम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जनमानस से चर्चा करेंगे।

जुलाई माह में परिवार नियोजन पर चर्चा
इस सप्ताह में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर परिवार नियोजन पर वार्ता का आयोजन किया जाना है। दूसरे सप्ताह में 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के मद्देनजर जनसंख्या नियंत्रण को प्रोत्साहित करने हेतु रैली, तीसरे सप्ताह में जनसंख्या नियंत्रण पर चर्चा और महीना के अंतिम सप्ताह के दौरान विश्व हेपेटाइटिस दिवस को देखते हुए वायरल हेपेटाइटिस और वीपीडी की रोकथाम पर वार्ता का आयोजन किया जाना है।

अन्य स्वास्थ्य मुद्दों पर भी होनी है गतिविधियां
समुदाय में कैंसर, टीबी एवं एचआईवी जैसे रोगों पर जनमानस में जागरूकता फैलाने की जरुरत को समझते हुए गतिविधि कैलेंडर में कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश है। कैंसर की पहचान और जागरूकता के लिए पदयात्रा के आयोजन सहित एड्स पर वार्ता व मानसिक स्वास्थ्य से उबरने के लिए ग्रामसभा के आयोजन किये जाने हैं। कोरोना काल में लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरुरत को देखते हुए योग एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता फैलाने हेतु पेंटिंग प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी निर्देश जारी किये गये हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawada/news/people-will-be-made-aware-of-public-health-127482548.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ