बिहार के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ. नवीन कुमार सिन्हा और आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एनअार विश्वास भी रविवार को कोरोना पॉजिटिव हो गए। वहीं, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, भागलपुर के दो और लोगों की कोरोना से मौत हो गई। नवगछिया निवासी बच्चा प्रसाद भगत (83 वर्ष) का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। उन्हें किडनी की बीमारी थी। उन्हें शनिवार को भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उनका कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भी लिया गया। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। रविवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए। उधर, कहलगांव के एकचारी गांव के रहने वाले साहेब दयाल पांडे की भी कोरोना से मौत हो गई। वह पिछले एक साल से बाढ़ में अपने भाई के साथ रह रहे थे। उन्हें हाइपरटेंशन और डायबिटीज की बीमारी थी। उन्हें वहीं से 4 जुलाई को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौतहो गई।
टीएमबीयू के रजिस्ट्रार अरुण कुमार सिंह व पूर्व वीसी प्रो. एके राय भी संक्रमित
जिले में रविवार को 24 और कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें टीएमबीयू के रजिस्ट्रार अरुण कुमार सिंह, पूर्व वीसी प्रो. एके राय, डॉक्टर, नर्स, मीडियाकर्मी, भाजपा व संघ के पदाधिकारी शामिल हैं। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 657 हो गई है। उधर, शहर में लगातार बढ़ रहे संक्रमितों को देखते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सभी व्यापारिक संगठनों की बैठक कर शहरी क्षेत्र में बाजार खुलने का नया समय तय किया है। अब सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी। रविवार को बाजार बंद रहेगा। राहत की खबर यह कि 28 लोगों को स्वस्थ होने पर कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दे दी गई है। अब तक कुल 454 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है।
सबसे ज्यादा बेगूसराय में 52 नए मरीज मिले
राज्य में रविवार को 404 नए कोरोना मरीज मिले। इस तरह राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11864 गई है। पिछले 24 घंटे में 277 ठीक हुए। अभी तक राज्य के कुल संक्रमित में से 8765 स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को सहरसा में 15, जमुई में 11, सुपौल में 10, मुंगेर में 8, मधेपुरा में 6, किशनगंज व लखीसराय में 5-5, अररिया में 1, अरवल में 3,औरंगाबाद में 4, बेगूसराय में 52, भोजपुर में 3, बक्सर में 8, दरभंगा में 5, पूर्वी चंपारण में 3, गया में 9, गोपालगंज में 5, जहानाबाद में 16, मधुबनी में 7, मुजफ्फरपुर में 45, नालंदा में 22, नवादा में 21, पटना में 34, रोहतास में 1, समस्तीपुर में 5, सारण में 5, शेखपुरा में 3, शिवहर मे 3, सीतामढ़ी में 3, सीवान में 10, वैशाली में 29 और प. चंपारण में 18 संक्रमित मिले।
बिहार में कुल पांच लोगों की गई जान
बिहार में काेराेना से एक ही दिन में पांच लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है। मृतकाें में समस्तीपुर के दाे और बेगूसराय के एक व्यक्ति शामिल हैं। एनएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. गोपाल कृष्ण ने बताया कि यहां भर्ती कोरोना पॉजिटिव समस्तीपुर के रहने वाले 33 साल के मोहम्मद नसीब को 30 जून को गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। उन्हें लीवर की गंभीर बीमारी थी, उनकी माैत हाे गई। उधर, बछवाड़ा के एक मरीज की मौत बेगूसराय सदर अस्पताल में हुई है। वह 30 जून को दिल्ली से बछवाड़ा आया था। वहीं पटना एम्स में समस्तीपुर के 45 साल के अजय केशरी की जान गई। उन्हें पहले से काेई बीमारी नहीं थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/health-department-director-head-positive-bhagalpur-two-more-people-died-of-corona-127482358.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews