जिले में प्रतिवर्ष जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भ्रष्टाचार नहीं करने एवं निष्पक्ष भाव से लोगों की सेवा करने की शपथ दिलायी जाती है। लेकिन जिले में सरकारी कर्मचारियों का भ्रष्टाचार उसके सर चढ़कर बोल रहा हैं। जिले के सरकारी कर्मी खुलेआम बोल कर घूस ले रहे हैं। इसी आलोक में जिले में एक बार फिर घूस लेने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें शेखोपुरसराय प्रखंड के वार्ड नं 2 के जहांगीरपुर में पदस्थपित एक प्रधानमंत्री आवास योजना के सहायक संजीव लोचन का घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वीडियो में रिश्वत लेने की बात सामने आने पर जिले व प्रखंड में हड़कंप मचा रहा। वायरल हुए वीडियो में खुलेआम प्रधानमंत्री आवास योजना सहायक घूस लेते नजर आ रहे हैं। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि पीएम आवास योजना में नाम जुड़वाने से लेकर आवास बनाने की राशि की भुगतान करने तक पैसा लिया जाता हैं। जिसमें लाभुकों से 500 से 2000 रुपये तक ली जाती है। वहीं, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम इनायत खान ने कहा कि वीडियो की जांच कराकर दोषी आवास सहायक पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/taking-a-bribe-of-a-housing-assistant-the-video-went-viral-the-dm-said-action-will-be-taken-against-the-guilty-127482629.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews