Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

खर्च के नाम पर वसूली करते जयरामपुर थाना का पूर्व मुंशी सस्पेंड किया गया

खर्च के नाम पर ट्रैक्टर से वसूली करते जयरामपुर थाना के पूर्व मुंशी का वीडियो वायरल होते ही एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार 1 वर्ष पूर्व जयरामपुर थाना में मुंशी के पद पर कार्यरत धनंजय कुमार वर्तमान में एसपी ऑफिस में पोस्टेड है।

पुलिस लाइन में डेरा होने के बावजूद उनका बरबीघा के जयरामपुर थाना आना जाना लगा रहता है। रविवार को भी वे बरबीघा आए हुए थे। बरबीघा बाजार में वैद्य चालान के साथ बालू लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर को रोका कर सिविल ड्रेस में खर्चा के नाम पर रुपए मांगते हुए कैमरे में कैद हो गए और वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में ट्रैक्टर चालक उन्हें सिविल ड्रेस में देखकर पुलिस का आदमी होने पर संदेश जताता है जिसके बाद उनके द्वारा पुलिस की आईडी ही दिखाई जाती है। करीब 2:30 मिनट तक दोनों के बीच काफी बहस होती है।

इस दौरान थाने के मुंशी द्वारा पूरे बिहार में पुलिस द्वारा वसूली की बात भी कबूली जाती है। जब वे ₹50 दिए बगैर ट्रैक्टर जाने पर राजी नहीं होते हैं तो अंत में ट्रैक्टर चालक द्वारा पुलिस कर्मी की बात अपने मालिक से फोन पर कराई जाती है। फोन पर बात करने के बाद दोनों परिचित मालूम पड़ते हैं और फिर ट्रैक्टर को जाने दिया जाता है। वायरल वीडियो पर एसपी दयाशंकर ने संज्ञान लेते हुए उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया है और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से इस मामले में जांच करके प्रतिवेदन भी मांगा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/barbigha/news/former-munshi-of-jairampur-police-station-suspended-in-the-name-of-expenses-suspended-127482633.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ