
कोरोना महामारी के कारण तीन महीने से स्कूल बंद है। जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। बच्चों का जिज्ञासा शांत करने व उन्हें व्यस्त रखने के लिए हसपुरा स्थित मौलाना अबुल कलाम साइंस घर ने अनोखा तरीका निकला है। करोना थोड़ी मस्ती थोड़ी पढ़ाई कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में विज्ञान सहित अन्य विषयों को सिखा रहें है।
इस कार्यक्रम से हसपुरा, दाउदनगर व कुटुंबा प्रखंड के 250 सरकरी स्कूल के शिक्षक, सैकडों अभिभावक व हजारों छात्र जुड़े हुए है। प्रतिदिन बच्चे विज्ञान आधारित कोई मॉडल बनाते है या नई चीज सिखाते है। साइंस घर यह पहल बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है।
व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम बताई जाती है गतिविधि इस कार्यक्रम से दाउदनगर के डॉ. सीबी रमन साइंस ग्रुप में 87 शिक्षक, कुटुंबा के आर्यभट्ट साइंस ग्रुप में 105 शिक्षक व हसपुरा पीस ग्रुप में 58 कुल 250 सरकारी स्कूल के शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े है। ग्रुप में विज्ञान व अन्य विषय की गतिविधियां बताई जाती है।
उसके शिक्षक अपने क्षेत्र के अभिभावकों व छात्रों के ग्रुप में उस गतिविधि को करने का निर्देश देते है। बच्चे काफी - खूबसूरत व ज्ञानवर्धक मॉडल व कलाकृतियों का फोटो व वीडियो ग्रुप में शेयर करते है। जिससे रोज नई जानकारी मिलती है। कोई कोरोना महामारी का मॉडल तो कोई सभी विटामिनों का वैज्ञानिक नाम सहित अन्य गतिविधियां करते है। स्कूल बंद रहने के दौरान साइंस घर की यह पहल बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है।
करोना थोड़ी मस्ती थोड़ी पढ़ाई
साइंस घर के सूत्रधार शिक्षाविद मो. गालिब ने बताते है कि महामरी के कारण स्कूल बंद रहने के कारण करोना थोड़ी मस्ती थेड़ी पढ़ाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विज्ञान कहता है देखो, समझो और करो इसी सूत्र वाक्य के आधार पर बच्चों के मन मे उठने वाले सामान्य सवाल आग के नजदीक हमें गर्मी क्यो लगता है ? आइसक्रीम पिघलती क्यों है ? चाय थोड़ी देर में ठंडी क्यों हो जाती है ? दूध उबलता क्यो है ? जैसे सैकड़ो प्रश्नों का हल क्रिया - कलाप के माध्यम से हल करते है। इसके साथ हिंदी व अंग्रेजी विषय में याद रखने के लिए आसान ट्रिक शिक्षक बताते है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/hspura/news/children-are-learning-science-while-playing-at-home-127490165.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com