Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कामयाबी पाने के लिए मन का स्ट्रॉन्ग होना बहुत जरूरी है -

कामयाबी पाने के लिए मन का स्ट्रॉन्ग होना बहुत
जरूरी है -


मन में जितने अच्छे भाव होते है , उससे ज्यादा कहीं बुरे भाव होते है ।
बस यही अच्छे बुरे विचारों के बीच में हम पिसते रहते है 
जबकि हमारी परम्परा और संस्कृति ये सिखाती है , की हमें बिना त्याग के कोई सफलता नहीं मिलती, अगर अनायस ही कोई सफलता प्राप्त हो , उसे सफलता कहना भी मूर्खता होगी ।
असली सफलता का मजा तो तब आता है ,जब हम जी तोड़ मेहनत करके अपने सोची हुई चीज को प्राप्त कर लें ।
जिस चीज को आपके आस पास भी कोई जल्दी न प्राप्त कर सके 
ऐसी सफलता का आनंद ही अलग होता है ।
मगर याद रखना ऐसी सफलता तभी मिल सकती है जब आपका मन इतना मज़बूत हो कि बाहरी बातो को सामने ही न आने दे ।
गन्दी सोच  को अपने भीतर पनपने ही न दे ।
जब तक अपने कार्य को पूरा न कर ले तब तक मन स्वयं आराम न करे , फालतू अपना समय खराब न करे ।
तभी सफलता हासिल हो सकती है । इसलिए मै कहता हूं - सफलता पाने के लिए मन का स्ट्रॉन्ग होना बहुत जरूरी है।  
कवि एवं कहानीकार -
जीतेन्द्र कानपुरी 
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ