कोसी का जलस्तर बढ़ने के बाद तटवर्ती इलाकों में कटाव जारी है। बुधवार को एक बार फिर बिहपुर के हरिओ पंचायत के गोविंदपुर गांव में भीषण कटाव शुरू हो गया। गांव के रणजीत ऋषिदेव, बिको ऋषिदेव, दुर्गेश ऋषिदेव, अमरजीत ऋषिदेव, प्रदीप ऋषिदेव, इन्दल ऋषिदेव, बैजू ऋषिदेव व भकूल ऋषिदेव के घर नदी में समा गए। वहीं गांव का एकमात्र मध्य विद्यालय का भवन भी कटाव के मुहाने पर है जो कभी भी कोसी में समा सकता है। कटाव की रफ्तार देख विद्यालय के एचएम ने स्कूल से सारा सामान निकलवा लिया है।
इधर पंच महेंद्र ऋषिदेव, गुरुदेव ऋषिदेव, हीरालाल ऋषिदेव ने बताया कि कटाव नहीं रुका तो गांव के शेष घर भी नदी में विलीन हो जाएंगे। कटाव को देख ग्रामीणों में दहशत है। अधिकांश परिवार घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर पलायन कर रहे हैं। दूसरी ओर जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने अब तक कटावरोधी काम शुरू नहीं कराया है। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
पीड़ित बोले-राहत के नाम पर अब तक मिली सिर्फ पॉलीथिन शीट
कटाव पीड़ित गांव के बाहर बांध पर शरण लिए हुए हैं। जहां न पीने के पानी की व्यवस्था है और न शौचालय की। पीड़ितों ने बताया कि घर से चूड़ा, सत्तू लेकर आए थे वह भी अब खत्म होने वाला है। बांध पर एक चापाकल से लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। पीड़ितों ने बताया कि प्रशासन की ओर से अब राहत के नाम पर सिर्फ पॉलीथिन शीट मिली है। हम महादलितों की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। वहीं सीओ बलराम प्रसाद ने बताया कि पीड़ितों की सूची तैयार की जा रही है।
इस्माइलपुर में स्पर 6 में आई दरार का इंजीनियरों ने किया निरीक्षण
गोपालपुर|इस्माइलपुर बिंदटोली के बीच चल रहे कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण बुधवार को जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों की टीम ने किया। इसमें मो. जफर रजा खान, फ्लड फाइटिंग के अध्यक्ष गिरिजा नंद सिंह शामिल थे। इस दौरान स्पर की नोज में आई दरार की बारीकी से जांच की। निरीक्षण दल में आए वरीय अभियंता ने दरार की जगह पर कुदाल से मिट्टी हटवाकर देखा। दरार दिखाई देने के बाद उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यपालक अभियंता को बेहतर तरीके से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यपालक अभियंता को रोज दो बार एप्रोन का लेवल जांच करने को भी कहा। मालूम हो कि स्पर में आई दरार की खबर 28 जून को प्रकाशित की गई थी। इस पर वरीय अभियंता ने संज्ञान में लेते हुए स्पर का निरीक्षण किया। विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने दरार स्थल को मिट्टी डलवाकर बैंड कर दिया था। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यसमिति के सदस्य नितेंद्र सिंह ने टीम के सदस्यों से कहा कि कटावरोधी कार्य में अनियमितता हो रही है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/the-erosion-resumed-in-govindpur-eight-houses-were-destroyed-in-kosi-school-was-also-threatened-127468978.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews