Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राजेंद्रनगर-कंकड़बाग में घरों में पानी; बाइपास इलाका जलमग्न, शुक्र है... तेजी से निकल रहा पानी, कई क्षेत्रों में राहत

राजधानी में शनिवार की दाेपहर करीब दाे घंटे की झमाझम बारिश में ही गली-माेहल्ले ताे छाेड़िए वीवीअाईपी इलाके तक डूब गए। कई मंत्रियाें का अावास जलमग्न हाे गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि कई इलाकों से जल्दी पानी निकल गया। बाकी इलाकों से तेजी से पानी निकल रहा है। राजेंद्रनगर व कंकड़बाग में लोगों के घरों में पानी घुस गया। सड़कों पर ताे दो फीट से अधिक पानी जमा था। बाइपास की दाेनाें तरफ के माेहल्लाें की हालत ताे पहले से ही बदतर थी। पिछली बारिश का ही पानी अभी नहीं निकला था। उन इलाकाें की स्थिति अाैर बिगड़ गई है। घराें से निकलना मुश्किल हाे गया है। राजेंद्रनगर रोड नंबर एक व दो, मैकडोवेल गोलंबर, कदमकुआं, कांग्रेस मैदान, लोहानीपुर, बारी पथ, सीडीए बिल्डिंग के आसपास, चिरैयाटांड़ पुल के नीचे, चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर के पास से कॉलोनी मोड़ तक सड़क पर एक से दो फीट तक पानी जमा हाे गया। कंकड़बाग के एलआईजी, एमआईजी, रेंटल फ्लैट, अशोक नगर, लोहिया नगर में घरों तक पानी पहुंच गया।
पोस्टल पार्क, रामनगरी रोड, मीठापुर बस स्टैंड, जगनपुरा रोड के पास से रामकृष्णानगर तक, सिपारा, सरिस्ताबाद, गर्दनीबाग के बाइपास से सटे माेहल्लों, भीखाचक, तेजप्रताप नगर, सेतु नगर आदि माेहल्लों का बुरा हाल है। बेउर मोड़ से नीचे उतरते ही मेन रोड पर बड़ा गड्ढा बन गया है, जिसमें पानी भरा है। पटेल नगर में नाला का पानी सड़क तक पहुंच रहा है। पाटलिपुत्र कॉलोनी में
नाले उफनाने लगे हैं। कुर्जी व दीघा में भी जलजमाव जैसी स्थिति देखने को मिली है।
दानापुर में छोटी नालियां जाम

इधर, दानापुर नगर परिषद में भी कई मुहल्लों में जलजमाव की समस्या देखी गई। करीब-करीब सभी वार्डों में बारिश के दौरान जलजमाव हो गया था। वार्ड में नियमित साफ-सफाई नहीं होने से अधिकांश छोटी नाली जाम हो गई, जिससे नाली का पानी सड़क पर बहने लगा। मैनपुरा, न्यू ताराचक, खरंजा रोड, मुबारकपुर, सुल्तानपुर, गोसाईटोला, सैनिक कॉलोनी, गोला रोड, नासरीगंज, चित्रकूट नगर, पंचशील नगर सहित अन्य कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिन मोहल्लों में जलजमाव की समस्या है, वहां से जल्द पानी निकाल दिया जाएगा। बारिश कम होते ही टीम इस काम में जुट गई है।

ड्रेनेज व सीवरेज अलग नहीं होने से बढ़ी परेशानी

कंकड़बाग में जलजमाव की समस्या बढ़ने पर दैनिक भास्कर सोशल ऑडिट टीम के सदस्य डाॅ. शंकर कुमार ने कहा कि राज्य की राजधानी में पिछले 15 साल में सीवरेज प्रवाह और ड्रेनेज सिस्टम को अलग-अलग विकसित नहीं किया जा सका। यह पटना नगर निगम के 1951 और 2007 के अधिनियम का मूल आधार है। अन्य शहरों का अंदाजा स्वत लगा सकते हैं। शहर की अच्छी पुरानी सदृढ़ जल व मल निकासी व्यवस्था को विकास के नाम पर विनाश किया गया है। न ही कोई जल व मल प्रवाह के मार्ग व गहराई का नक्शा सार्वजनिक होता है। केवल नाला उड़ाही की बात की जाती है, लेकिन नाला के फ्लो पर कोई चर्चा नहीं होती। इन तमाम स्थितियों ने एक बार फिर राजधानी के कंकड़बाग और अन्य इलाकों को जलजमाव की चपेट में ला दिया है।

पानी का लेवल हुआ कम, सुबह तक निकल जाएगा

बारिश रुकने के बाद सभी 42 संप हाउस से पानी निकालने की कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती दौर में बुडको कार्यालय में शिकायत आई कि कंकड़बाग के अशोक नगर जीरो प्वाइंट संप हाउस नहीं काम कर रही है। बुडको ने कहा कि शुरू में अशोक नगर जीरो प्वाइंट संप हाउस पर दो पंप चल रहे थे। जैसे ही पानी का इनपुट बढ़ा तो अन्य पंपों को चालू कर दिया गया। इसके बाद पूरी क्षमता के साथ पंप चलाए जा रहे हैं। बुडको ने दावा किया कि 39 पुराने समेत 42 संप हाउस से पानी निकालने का काम चल रहा है। पहाड़ी संप हाउस, राजापुर पुल संप हाउस और कुर्जी संप हाउस के जरिए पानी शहर से बाहर निकलता है।

वहां पर आउटफॉल में अभी पानी का लेबल कम होने के कारण पानी निकालने में अधिक दिक्कत नहीं आ रही है। बुडको का कहना है कि सुबह तक सभी मुहल्लों से पानी को निकाल दिया जाएगा। सभी संप के चालू होने से राजेंद्र नगर रोड नंबर एक व दो, मैकडोवेल गोलंबर, कदमकुआं, गांधी मैदान आदि इलाकों में जलस्तर नीचे जाने लगा है। इसके अलावा पटेल नगर, शास्त्री नगर, राजवंशी नगर, स्टेशन रोड आदि इलाकों से भी तेजी से पानी निकल रहा है। ईको पार्क रोड से भी पानी निकला है। हालांकि, मंत्रियों के आवास के कैंपस में पानी लगे होने के कारण उन्हें निकालने के लिए अतिरिक्त कवायद चल रही है।

न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी :आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन सड़क से दिक्कत

न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। लोगों का कहना है कि आर-ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन सड़क के कारण दिक्कत अधिक बढ़ी है। न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी को पहले काफी ऊंचा माना जाता रहा है। पूर्व वार्ड पार्षद संजीव कुमार ने कहा कि इस कॉलोनी में इस प्रकार की स्थिति कभी नहीं बनी। उन्होंने कहा कि सिक्स लेन सड़क के नाला का एलाइन्मेंट सही नहीं होने के कारण पानी निकलने की गति धीमी हो गई है। वहीं, मुहल्ले के नालों की भी सही तरीके से सफाई नहीं हो पाई है। कॉलोनी के रोड नंबर 2ए में रहने वाले रामाशंकर प्रसाद व अनीस कुमार ने अपने घर को दिखाते हुए बताया कि बेडरूम से किचन तक पानी भर गया है। वहीं, रोड नंबर 1ए के रजनीकांत के भी घर के भीतर तक पानी घुसा हुआ है। मस्जिद के पास मो. नैयर समेत करीब दर्जन भर लोगों के घरों में एक फीट तक पानी घुस गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय भी जलमग्न

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय सैदपुर भी डूब गया है। एनसीसी ग्राउंड में सैदपुर नहर का निर्माण किया जा रहा है। इसके कारण नहर के पानी को डायवर्ट कर डीईओकार्यालय की ओर मोड़ दिया गया है। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यालय सचिव मनोज कुमार ने कहा कि अधूरे नाले का निर्माण जल्द कराकर पानी को सैदपुर नाले में पहुंचाने की व्यवस्था शीघ्र की जाए।

सीसीटीवी कैमरे से भी रखी जा रही है नजर

जलजमाव से निपटने के लिए बुडको की ओर से 65 इंजीनियरों की टीम को तैनात किया गया है। इसके अलावा कार्यपालक अभियंता कंट्रोल रूम का नेतृत्व कर रहे हैं। कंट्रोल रूम को तमाम संप हाउसों के सीसीटीवी कैमरों से भी जोड़ा गया है। जिससे संप हाउस के पंप और पानी के लेबल पर नजर रखी जा रही है। वहीं, संप हाउस के सही संचालन के लिए दो मुख्य अभियंताओं ने नेतृत्व में टीम बनी है। इसमें पांच अधीक्षण अभियंता, 11 कार्यपालक अभियंता और 26 सहायक अभियंता हैं। कंट्रोल रूम में कार्यपालक अभियंता के साथ 12 लोगों की टीम तीन शिफ्ट में काम करेगी। हर शिफ्ट के लिए चार लोगों की टीम में एक अभियंता हैं। इसके अलावा संप हाउस पर बिजली व्यवस्था की देखरेख के लिए एक कार्यपालक अभियंता व छह सहायक अभियंता को रखा गया है। वहीं, मैकेनिकल विंग में एक अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में टीम बनी है। इस टीम में कार्यपालक अभियंता, सात सहायक अभियंता और दो कनीय अभियंता हैं। इस प्रकार ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन को बिना बाधा के चलाने के लिए 65 इंजीनियरों की टीम बनी है। वहीं, संप हाउस पर तीन शिफ्ट में 126 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। संप के संचालन का कार्य देख रही एजेंसी सभी संप हाउस पर आठ लोगों की तैनाती की हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water in homes in Rajendranagar-Kankarbagh; Bypass area submerged, thankfully ... fast draining water, relief in many areas


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/water-in-homes-in-rajendranagar-kankarbagh-bypass-area-submerged-thankfully-fast-draining-water-relief-in-many-areas-127478985.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ