Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण और घोर निंदनीय : राजेश शुक्ल

अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण और घोर निंदनीय : राजेश शुक्ल

झारखंड अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू किया जाय।

झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने मंगलवार की देर रात अधिवक्ता प्रकाश यादव की जमशेदपुर के बिरसानगर में हुई निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा किया है तथा कहा है कि ऐसी घटनाएं झारखंड के माथे पर कलंक है। अपराधियों द्वारा अधिवक्ता जगत को यह खुली चुनौती है। 


श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल लगातार राज्य में झारखंड अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करती रही है, प्रारूप भी राज्य सरकार को कौंसिल ने सौपा है जिस पर सरकार को कदम उठाना चाहिए तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करना चाहिए।


श्री शुक्ल ने कहा है कि आये दिन झारखंड में अधिवक्ताओ के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार, और हत्या जैसी घटनाएं हो रही है यह चिंता का विषय है। अधिवक्ता यदि किसी का मुकदमा लड़ते है तो वे गुनाह नही करते वे अपना कर्तव्य करते है न्याय दिलाने का प्रयास करते है यदि उनके साथ ऐसी घटनाएं घटेंगी तो न्याय व्यवस्था में निर्भय होकर अधिवक्ता अपना दायित्व नही निभा सकते है। 


श्री शुक्ल ने कहा है झारखंड स्टेट बार कौंसिल इस मामले पर गंभीर है तथा जल्द ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर राज्य में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा इस घटना की न्यायिक प्रक्रिया फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से पूरा कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आग्रह करेंगे।

श्री शुक्ल ने आज स्वर्गीय प्रकाश यादव के भाई श्री दिनेश यादव और उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी वही श्री शुक्ल जिला व्यवहार न्यायालय में आन्दोलरत अधिवक्ताओ से भी भेट की तथा उन्हे आश्वासन दिया कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल ऐसी घटना पर पूरी तरह गभीर है तथा अधिवक्ताओ के हितों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम नही उठाएगी तो कौंसिल जल्द ही कोई आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगी।
आज जमशेदपुर में अधिवक्ता प्रकाश यादव की हुई नृशंस हत्या के विरुद्ध आन्दोलरत  जिला व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओ के साथ झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल अधिवक्ता


दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ