Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

केंद्र ने आपदा राहत कोष के लिए दिए 708 करोड़

केंद्र सरकार ने आपदा राहत कोष के लिए बिहार को 708 करोड़ रुपए दिए हैं। सोमवार को ट्वीट कर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र ने राहत कोष में अपने हिस्से की राशि जारी कर दी है। यही नहीं केंद्र ने कोरोना महामारी से निपटने में आपदा राहत कोष से खर्च करने की सीमा 25 से बढ़ाकर 35 फीसदी कर दी है। अब बिहार कोविड-19 से बचाव और इलाज पर आपदा राहत कोष से 660 करोड़ रुपए खर्च कर सकेगा।
मोदी ने कहा कि कोरोना से लोगों को बचाने के उपायों में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार बिहार के साथ खड़ी है। केंद्र से 264 नए वेंटीलेटर मिल रहे हैं। खर्च की सीमा बढ़ने के कारण आपदा राहत कोष से अब ज्यादा धनराशि पीपीई-किट, क्वारेंटाइन सेंटर, दवा, जांच, वेंटीलेटर आदि पर खर्च होगी। अगले सप्ताह से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटीजन टेस्ट की सुविधा मिलेगी।

बाढ़ में मछली मारने की सलाह देते थे लालू
सुशील मोदी ने विपक्ष को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जो लोग केवल संक्रमण बढ़ने के आंकड़े देखते हैं, उन्हें संक्रमण से निपटने के प्रयास में तेजी क्यों नहीं दिखती? लालू प्रसाद ने राजनीति को संपत्ति बनाने का जरिया बनाया, अपराध का जातिकरण या राजनीतिकरण किया।आपदा का भी मजाक बनाया। वर्ष 2016 में जब पटना के लोग बाढ़ से घिरे थे, तब वे किसी को मछली मारने की सलाह दे रहे थे, तो कहीं ग्रामीणों को बता रहे थे कि दुआरे पर आयी गंगा मइया की पूजा करनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/center-gave-708-crores-for-disaster-relief-fund-127535615.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ