Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

फिर मिले 13 नए कोरोना मरीज, 388 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

जिले में कोरोना वायरस का फैलाव तेजी से जारी है। मंगलवार को जिले में फिर 13 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। मंगलवार को सामने आए कोरोना मरीज नवादा शहर और सदर प्रखंड के गांवो के हैं। नवादा शहर में कोरोना का हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं नगर के राजेंद्र नगर में एक बार फिर 3 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा नवादा पुलिस लाइन में भी कोरोना की वापसी हुई है। पुलिस लाइन में दो और पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा शहर के पुरानी बाजार, पार नवादा, शास्त्री नगर और गोला रोड में भी एक- एक नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस तरह मंगलवार को नवादा शहर में 10 नए संक्रमित पाए गए हैं। शहर के अलावा 3 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से भी हैं। सदर प्रखंड के सिसवा गांव से दो तथा बैजनाथपुर गांव में एक मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इस तरह नवादा जिले में अबतक 388 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 312 लोग ठीक भी हो चुके हैं। मंगलवार को भी साथ लोगों ने कोरोना को मात दी और आइसोलेशन से छुट्टी पाकर होम क्वॉरेंटाइन के लिए घर भेजे गए।

हर दिन टूट रहे संक्रमण के रिकार्ड
नवादा में अब हर दिन कोरोना विस्फोट हो रहा है और कोरोना मरीज के हर आंकड़े का रिकॉर्ड टूट रहा है। 5 दिनों के भीतर 88 नए मरीज सामने आए हैं। खतरे की बात यह है कि कोरोना संक्रमण अब नए इलाकों में फैल रहा है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद टूट रही सोशल डिस्टेंसिंग के वजह से वायरस का प्रसार मरीजों के परिजनों के अलावा आम लोगों में भी हो रहा है। जिले में नवादा शहर, रजौली और सिरदला के कुछ इलाके में संक्रमण तेजी से हो रहा है।

राजेंद्र नगर की कोरोना चेन तोड़ना बड़ी चुनौती
नवादा शहर के राजेंद्र नगर में 2 लोगों को मौत की नींद सुला चुका कोरोना चैन को तोड़ना मुश्किल हो रहा है। इस मोहल्ले में हर दिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को फिर 3 नए मरीज मिले। हालांकि प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस पूरे मोहल्ले को सील कर रखा है। लोगों की आवाजाही बंद है। नगर परिषद और प्रशासन के द्वारा मोहल्ले को सैनिटाइज भी किया गया है। लेकिन इसके बावजूद संक्रमित हो का आंकड़ा कम नहीं रहा है। लगातार मिल रहे मरीज से मोहल्ले के लोग दहशत में हैं।

यह हुए ठीक
मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के रहने वाले साथ कोरोना संक्रमित को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। कोरोना को हराकर ठीक होने वाले लोगों में रजौली की बबीता कुमारी , नवादा के राजेश कुमार, प्रभाकर कुमार, दुर्गा गोस्वामी ,सुनील पंडित, क्रांति देवी , और अकबरपुर प्रखंड की पिंकी देवी शामिल हैं। अब तक 312 लोग ठीक हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिबंधित क्ष्रेत्र की बैरिकेडिंग की गई है।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawada/news/13-new-corona-patients-found-again-figure-of-388-infected-127490193.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ