Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भूमि विवाद में भाइयों के बीच मारपीट में चार घायल

सदर थाना क्षेत्र के मनियड्डा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि मनिअड्डा निवासी संजय मंडल और उसके छोटा भाई अशोक मंडल के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर रविवार की शाम दोनों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में एक पक्ष से अशोक मंडल उसकी पत्नी रेशमा देवी घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से संजय मंडल, विकास कुमार घायल हो गया। इधर इलाजरत संजय मंडल और रेशमा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद सदर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंचकर दोनों पक्षों से घायल हुए लोगों का फर्द बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज की ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamui/news/four-injured-in-a-fight-between-brothers-in-a-land-dispute-127410892.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ