
भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। सुबह से उमसभरी गर्मी के कारण लोग परेशान होने लग रहे हैं। सुबह 9 बजे के बाद ही बुधवार को तेज धूप व उमस से लोगों का जीना दुश्वार हो गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है। बदन जला देने वाली तीखी धूप से राहत नहीं मिल पा रही है। मजदूर से लेकर काराेबारी तक तीखी धूप एवं गर्म हवा से परेशान हैं। इससे दाेपहर की समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। कड़ी धूप होने के कारण सुबह 11 बजे पारा 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
जो दोपहर 12 बजे के बाद 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप की वजह से 10 बजे के बाद लोग घर से निकलना मुनासिब नहीं समझते हैं। दोपहर में थोड़ी देर के लिए चली गर्म हवा के कारण होंठ भी सूखन लगते हैं। मौसमी फलों की बिक्री गर्मी की वजह से बढ़ गई है। गन्ना, तारबूज, अंगूर, लीची सहित अन्य फलों की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। इसके अलावा सत्तू व लस्सी की दुकानों पर सुबह से शाम तक भीड़ रह रही है। वहीं आईस्क्रीम एवं अन्य शीतल पेय पदार्थ से भी गर्मी से बचाव के लिए छाता एवं तौलिया आदि लेकर चलें।
बिजली की आपूर्ति और लाे वोल्टेज से परेशानी
शहरी क्षेत्र में बिजली की आंख-मिचौनी का खेल जारी है। भीषण गर्मी दोपहर तक बिजली काट ली जा रही है। विद्युत कंपनी ने समय पर यह काम ना करके भीषण गर्मी में बिजली काट कर आम शहरी को सिर्फ परेशान करने का काम कर रहे हैं। बिजली रहती भी है लो वोल्टेज की समस्या की समस्या से लोगों को छ़ुटकारा नहीं मिल पाया है। जिस वजह से लोगों के घरों में पंखा तक नहीं चल पाता है।
यह समस्या दिन और रात दोनों समय बनी रहती है। कार्यपालक अभियंता सन्नी कुमार का कहना है कि गर्मी के दिनों में लोड अधिक बढ़ने के कारण फाॅल्ट का खतरा बना रहता है। जर्जर हो चुके जोड़ों की तलाश कर उसकी मरम्मती कराई जा रही है। ताकि लोगोंको निर्बाध बिजली मुहैया कराई जा सके।
खाली पेट न रहें, बच्चों को नहीं पिलाएं फ्रिज का पानी
सदर अस्पताल के डीएस डॉ. भुपेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए खाली पेट कभी नहीं रहे। पानी का अधिक से अधिक उपयोग बहुत जरूरी है। तेज गर्मी व उमस के कारण शरीर में पानी कम जाता है। उसकी मात्रा बनाए रखने के लिए पानी व पेय पदार्थ का उपयोग जरूरी है। बाहर निकलने पर शरीर को पतला कपड़ा से ढंक कर रखें। गर्मी का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ता है। बच्चे फ्रीज का ठंडा पानी अधिक पसंद करते हैं। यह खतरनाक है। सामान्य व शुद्ध पानी खुद भी पियें और बच्चों को पिलाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/buxar/news/humid-heat-has-afflicted-people-reaching-mercury-beyond-38-degrees-disrupted-life-127397462.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com