Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत |



अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत |

खुसरूपुर से कन्हैया पांडेय की खास रिपोर्ट |
खुसरूपुर /संवाददाता |बताया जाता है कि रेल क्षेत्राधिकार में खुसरूपुर बख्तियारपुर रेल स्टेशन के बीच मंझौली हाल्ट के समीप बुधवार की सुबह में एक 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।समझा जाता है कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान सख्स किसी ट्रेन की चपेट में आ गया था।खुसरूपुर जीआरपी ने अपने दल बल के साथ मौके पर घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की और मरे हुए व्यक्ति को आसपास के लोगों के द्वारा पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सका | खुसरूपुर रेल पोस्ट प्रभारी सूर्य दयाल सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई करते हुए खुसरूपुर रेल पुलिस ने मृत व्यक्ति का शव अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक सव का पहचान नहीं हो सका |
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ