Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पटना में दिन में छाया घुप्प अंधेरा |


 पटना में दिन में छाया घुप्प अंधेरा |
आज  बिहार की राजधानी पटना के साथ समूचे  प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली | सुबह ७ बजे के आसपास अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और दिन में ही रात सा प्रतीत होने लगा दिन में  घुप्प अंधेरा छा जाने के बाद मुसलाधार  बारिश होनेलागी | बारिश के साथ ही तेज हवा भी चल रही थी | तेज हवा का असर ऐसा था  कि कई पेड़-पौधे भी गिर गये हैं. आज सुबह होते ही आसमान बादलों से घिर गया. आंधी के साथ बिजली चमकने लगी. आसमान में गड़गड़ाहट के साथ देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई थी . पटना के अलावे  छपरा, सीवान, बक्सर  समेत करीब दर्जन भर जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी  ऐसी सुचना प्राप्त हुई . बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मंगलवार से लेकर गुरुवार तक बारिश के हालात रह सकते हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिन और प्रदेश में मौसम का मिजाज सुधरने के आसार फिलहाल कम हैं. दक्षिण पश्चिम से लेकर प्रदेश के पूर्वोत्तर के कई जिलों में अगले तीन दिन अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. इसके पीछे की बजह दक्षिणी अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ होना बताया जा रहा है.