हमारे संवाददाता डॉ राजीव रंजन की खास रिपोर्ट
अकिलपुर पंचायत जनवितरण प्रणाली के दुकानदार दीपनारायण यादव के द्वारा ग्राम दूधिया, बाकर पुर के राशन कार्ड धारी को विगत तीन महीने से सही तरीके से राशन का वितरण नही किया जा रहा था।साथ ही प्रधानमंत्री कल्याण योजना के तहत पांच किलो चावल प्रति यूनिट प्रत्येक राशन कार्ड धारी को इस विकट समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को कोविद19में लॉक डाउन में तीन महीने तक निःशुल्क वितरण किया जाना था, लेकिन इसमें भी घोर धांधली का मामला सामने आया जब दुधिया के ग्रामीण ललन राय, किशोर राय, जय राय ने दिनांक ३०,०४,२०२०को लिखित शिकायत जिलाधिकारी पटना, अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर एवं अन्य पदाधिकारी किया गया है। उसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी दानापुर के द्वारा जांच किया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आज दिनांक ११,०५,२०२०समयलगभग ४:१५बजे हमारे संवाददाता डॉ राजीव रंजन से अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर की बात हुई जिसमें पदाधिकारी दानापुर द्वारा जांच कर अकिलपुर थाना को मामला दर्ज करने की बात बताई गई हैं।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है | 

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews