प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर से 14 दिनों की अवधि पूरी करने वाले 23 प्रवासियों को प्रमाणपत्र के साथ छुट्टी मिली।
खुसरूपुर से कन्हैया पांडेय की खास रिपोर्ट |
खुसरूपुर संवाददाता।राजकीयकृत महादेव उच्च विद्यालय स्थित प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर से 14 दिनों की अवधि पूरी करने वाले 23 प्रवासियों को प्रमाणपत्र के साथ छुट्टी मिली। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभा कुमारी ने सभी प्रवासियों से अगले सात दिनों तक घर पर क्वारंटाइन रहने की सलाह दी।घर जाने की खुशी प्रवासियों की चेहरे से झलक रही थी।क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोग धूप की परवाह किये बगैर छत से साथियों की बिदाई दी तथा कोरोना हारेगा की नारों की बुलंद किया।मौके पर मौजूद विधायक रणविजय सिंह,बीडीओ आंनद प्रकाश,सीओ रामविनय शर्मा एवं एसआई मोईद खान ने प्रवासियों की माला पहनाकर बिदाई दी। बही स्थानीय विधायक रणविजय सिंह रविवार को राजकीयकृत महादेव उच्च विद्यालय खुसरूपुर स्थित क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे।उन्होंने सेंटर में रह रहे लोगों की कुशलक्षेम पूछा।स्थानीय बीडीओ एवं सीओ से व्यवस्था की जानकारी ली।विधायक ने अधिकारियों से आपदा प्रबंधन विभाग के गाइडलाइंस के अनुसार प्रवासियों को हर सुविधा देने का निर्देश दिया।अधिकारियों ने विधायक को सेंटर से जुड़ी हर गतिविधियों की जानकारी दी तथा कहा कि वे लोग पूरी तन्मयता से प्रवासियों की सेवा में जुटे हैं।मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री उमेश कुमार सिंह,प्रखंड अध्यक्ष नीलेश रंजन,युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष झुनझुन सिंह,किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू सिंह मौजूद थे।

दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com