
कोरोना मरीज के साथ दो विमानों में सफर करने वाले छह सौ यात्री होंगे क्वारेंटाइन
हमारे
संवाददाता अविनाश कुमार की रिपोर्ट
करोना संक्रमित यात्री 22 को मस्कट से मुंबई पहुंचा व 23 को एयर इंडिया से पटना पंहुचा था जिस कारण से एयर इंडिया ने दो फ्लाइटों में कोरोना पॉजिटिव के साथ मुंबई से दिल्ली और फिर दिल्ली से पटना आने वाले करीब 600 यात्रियों को क्वारेंटाइन व आइसोलेशन में जाने के लिए कहा है। पाठको को बतादें कि कोरोना मरीज सीवान का है। फिलहाल एनएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है। जब उस युवक का यात्रा वृतान्त देखा गया तो पता चला कि वह मस्कट से मुंबई आया, फिर मुंबई से दिल्ली होते हुए पटना पहुंचा और अपने गांव चला गया। इसके पॉजिटिव होने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने एयर इंडिया को कहा कि इन दोनों विमानों के सभी यात्रियों को क्वारेंटाइन व आइसोलेशन में जाने के लिए कह दे। जिस फ्लाइट से वह मुंबई से दिल्ली आया, वह न्यूयार्क जाती है। वह संक्रमित मरीज मस्कट से ओमान एयरवेज की फ्लाइट डब्ल्यूवाई 201 से 22 मार्च को मुंबई पहुंचा था। 22 को ही वह एयर इंडिया की उड़ान सं. एआई 101 मुंबई- दिल्ली-न्यूयाॅर्क की फ्लाइट पर सवार हुआ और दिल्ली पहुंच गया। दिल्ली में सीवान के 35 साल के युवक समेत अन्य यात्री उतर गए, फिर यह फ्लाइट न्यूयाॅर्क चली गई। मुंबई से दिल्ली तक इस फ्लाइट में करीब 400 यात्री सवार थे। सीवान का युवक 23 मार्च को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 415 दिल्ली-पटना-दिल्ली पर सवार हुआ और उसी दिन पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद गांव चला गया।
जिस होटल में रुका था उस के होटलकमिर्यों
को मसौढ़ी से भेजा गया पटना
मसौढ़ी के बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि प्रखंड के दो लोग
पटना के दो होटलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए थे। ये रूम सर्विस का काम
करते थे। दोनों की स्थानीय मेडिकल टीम से जांच कराने के बाद पटना के होटल पाटलिपुत्र अशोका स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में
भेजा गया है।
संपर्क में थे पटना के 6 लोग
डीएम कुमार
रवि ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री तैयार कराने का
आदेश दिया है। कोतवाली थाने ने अपनी जांच रिपोर्ट में उसके संपर्क में आने वाले छह लोगों का जिक्र
किया। ये सभी पटना जिले के हैं और होटल पाटलिपुत्र अशोक में बनाए गए क्वारेंटाइन
सेंटर में रखे गए हैं।
पटना के फ्रेजर रोड के होटल में सारण का मरीज ठहरा था जिसके कारण से उसके आसपास के 3 किमी क्षेत्र की सघन जांच की जा रही है | फ्रेजर रोड की होटल गली स्थित होटल नारायण इंद्रासन को प्रशासन ने सील कर दिया है। साथ ही इसके आसपास के तीन किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जांच की जा रही है। एक-दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी घर-घर जाकर लोगो के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। इस होटल में सारण के चांदपुरा का कोरोना पॉजिटिव मरीज 21 मार्च को ठहरा था। यहां ठहरने के बाद वह गांव चला गया। स्वास्थ्य विभाग ने इस होटल के स्टाफ से लेकर अन्य को होम क्वारेंटाइन में रहने को कहा है। फिलहाल उस मरीज का इलाज एनएमएसीएच में चल रहा है। एनएमसीएच में भर्ती होने से पहले वह गांव में एक शादी समारोह में भी शामिल हुअा था। होटल के छह कर्मचारियों समेत विदेश आए कुल 24 लोगों का सैंपल रविवार को लिया गया। सिविल सर्जन डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि विदेश से आए और 18 लोगों का सैंपल लिया गया है। इन सभी की जांच की जा रही है।
22 मार्च को मस्कट से मुंबई,
फिर मुंबई से दिल्ली और 23 को आया था पटना
तीन-चार दिन बाद बिगड़ने लगी तबीयत
तीन-चार दिन बाद बिगड़ने लगी तबीयत
गांव
पहुंचने के पांच दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसमें कुछ लक्षण कोरोना के पाए
गए। उसे कोरोना का संदिग्ध मानते हुए 31 मार्च को एनएमसीएच लाया गया। उनका सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विमान व ट्रेन दोनों से किया सफर
बिहार में अबतक जो भी पॉजिटिव मिले हैं, उनमें यह पहला मरीज है, जिसने विमान और ट्रेन दोनों से
सफर किया। लंदन से वह 17 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा। वहां दो दिन रुका। 19 मार्च को वह लोकमान्य
तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की एसी बोगी में सवार हुआ और 21
मार्च को पाटलिपुत्र स्टेशन
पहुंचा। इसके बाद कार से होटल गया।
19 मार्च को भी एक यात्री मुंबई से गया था पणजी
19 मार्च को भी एक यात्री मुंबई से गया था पणजी
एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 661 से 19 मार्च को एक
यात्री मुंबई से पणजी गया था। बाद में वह कोरोना का पॉजिटव पाया गया। गोवा का एक
और यात्री 22 मार्च को एयर इंडिया की फ्लाइट एसआई 883
से दिल्ली से पणजी गया। वह भी पॉजिटव पाया गया।
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com