Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

विहारशरीफ विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी अधिवक्ता रणविजय सिंह ने कहा ग्रामीण क्षेत्रो मे लॉकडाउन की उड़ रही धज्जियां

विहारशरीफ विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी अधिवक्ता रणविजय सिंह ने कहा ग्रामीण क्षेत्रो मे लॉकडाउन की उड़ रही धज्जियां
*********
एक ओर जहाँ विहारशरीफ कोरोना का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है वही ग्रामीण क्षेत्रो मे लॉकडाउन की धज्जियां उ
ड़ाई जा रही है ये बातें  विहारशरीफ विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी अधिवक्ता रणविजय सिंह का कहना है। उन्होने कहा गांव मे सोशल डिस्टेनसिंग का जरा भी ख्याल नही रखा जा रहा है। पंचायत के मुखिया व प्रशासन का सहयोग भी नही है। जिले के लगभग सभी गांवो की  स्थिती इसी प्रकार से है | खासकर वसवन विगहा गांव के लोग कोरोना प्रभावित इलाके मे भी सब्जी और दुध बेचने निकल जाते है, यहाँ के मुखिया भी गांव को न तो सेनेटाईज करवा रहे है,ना ही कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक कर रहे है।
         श्री सिहं ने कहा अगर मामले को गम्भीरता से नही लिया  गया और गांव के एक भी व्यक्ति संक्रमित हो गये तो इसकी भारी किमत चुकानी पड़ सकती है। इसलिऐ समय रहते उन्होने जिला-प्रशासन से उचित कारवाई  करने की माँग की ।